Breaking News

पचपकड़ी में स्वर्ण व्यवसायी से मांगी गयी रंगदारी के रुपये लेने आया अपराधी गिरफ्तार,देखे वीडियो

पचपकड़ी में स्वर्ण व्यवसायी से मांगी गयी रंगदारी के रुपये लेने आया अपराधी गिरफ्तार
मनीष कुमार उर्फ चुन्नू सिंह, ढाका
सिकरहना : पचपकड़ी के स्वर्ण सह बर्तन व्यवसायी राकेश कुमार से मांगी गई 10 लाख के रंगदारी मामले में पचपकरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता। रंगदारी मांगने आये अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले का किया उदभेदन। गिरफ्तार अपराधी की पहचान शिवहर जिले के पिपराढ़ी के
गिरफ्तार अपराधी के साथ प्रेसवार्ता करते सिकरहना डीएसपी बमबम चौधरी
अम्बा कला गांव निवासी संतोष साह के रूप में की गयी है। गिरफ्तारी पचपकड़ी के बाइस मील चौक से हुई जहां रंगदारी का वह पैसा वसूली को आ रहा था।मौका मिलते ही पहले से घात में लगे पुलिस ने उसे धर दबोचा।गिरफ्तार अपराधी ने पिछले एक माह के अंदर कई बार फोन कर रंगदारी की मांग किया था ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.