Breaking News

घोड़ासहन:मन्दिर में नया गेट लगाने से दो पक्षों में तनाव,आपसी सहमति से विवाद सुलझा

मन्दिर में नया गेट लगाने से दो पक्षों में तनाव,आपसी सहमति से विवाद सुलझा
गेट में ताला बंद करने के बाद थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी,सरपंच संतोष जायसवाल, सीओ उदय शंकर मिश्रा तथा एसडीओ मनोज रजक
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:दुर्गा मन्दिर में नया गेट लगाने को लेकर थाना क्षेत्र के लैंन ग्राम में दो समुदाय के ग्रामीणों के बीच उत्पन्न तनाव आपसी सहमति के बाद सुलझा लिया गया है. शनिवार की
लोगों की भीड़ को जगह से खाली कराते मुखिया चन्देश्वर जायसवाल, प्रमुख नागेन्द्र सिंह यादव तथा डीएसपी बमबम चौधरी
सुबह मन्दिर में नया गेट लगा देख दूसरे समुदाय के लोग उतेजित हो गए और दोनों पक्षों के जमावड़े के बाद गांव में स्थिति तनावपूर्ण बन गयी थी.सूचना पाकर मौके पर सिकरहना एसडीओ मनोज कुमार रजक,डीएसपी बमबम चौधरी, बीडीओ अलाउद्दीन अंसारी,सीओ उदय शंकर मिश्रा,
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस बल की तस्वीर
थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी के द्वारा आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित किया गया तथा दोनों पक्षो के आठ आठ प्रतिनिधियो की प्रशासन के समक्ष वार्ता के बाद सर्वमान्य हल निकाल लिया गया. सीओ श्री मिश्रा ने बताया कि गेट में
आपस मे बैठक कर विवाद को सुलझाते दोनों पक्षों के लोग व प्रशासन के अधिकारी
ताला बंद कर दिया गया है जिसे दुर्गा पूजा के समय मूर्ति विसर्जन के दौरान खोला जाएगा.उन्होंने कहा कि मन्दिर के आस पास की खाली जमीन को हड़पने की आशंका को दूर करते हुए मन्दिर के उत्तर व पश्चिम दो दो फीट ऊंची दीवार बना कर घेराबन्दी कर दिए जाने पर सहमति बन गयी.श्री
लोगों की भीड़ की तस्वीर
मिश्रा के अनुसार समझौते का उल्लंघन किये जाने पर दोनों पक्षो के प्रतिनिधियों पर वैधनिक करवाई की जाएगी.मौके पर प्रखंड प्रमुख नागेन्द्र सिंह यादव,घोड़ासहन उतरी के मुखिया चन्देश्वर प्रसाद जायसवाल,सरपंच संतोष जायसवाल,मुखिया राजू जायसवाल,वार्ड सदस्य संघ के प्रदेश संयोजक उदय जायसवाल,पूर्व जिलापार्षद ब्रह्मदेव साह,मंगल कुशवाहा, रामसागर यादव,भोला मियां,शमशुल मियां समेत घोड़ासहन ,झरौखर व जितना थाना के पुलिस बल मौजूद थे.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.