सिकरहना एसडीपीओ के हस्तक्षेप से कई दिनों से कॉलेज में शिक्षकेत्तर कर्मियों द्वारा जारी हड़ताल समाप्त

चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:बीते 16 दिसम्बर से स्थानीय जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल कॉलेज के मुख्य द्वार पर आंदोलनकारी शिक्षकेत्तर कर्मियों की तालाबंदी व अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को स्थगित कर दी गई।महीनों बाद प्राचार्य वीरेन्द्र सिंह आखिरकार कॉलेज पहुँचे तथा सिकरहना डीएसपी बमबम चौधरी व थानाध्यक्ष युसूफ अंसारी के समक्ष धरना पर बैठे पांच शिक्षकेत्तर कर्मियों से वार्ता के बाद कॉलेज के मुख्य द्वार का ताला खोल दिया गया।गौरतलब हो कि विश्वविद्यालय के द्वारा भेजे गए इन कर्मियों के वेतन राशि के भुगतान के लिए प्राचार्य के द्वारा रिश्वत की कथित मांग व महाविद्यालय के प्राचार्य की लगातार अनुपस्थिति का आरोप लगाते पांच कर्मियों के द्वारा कॉलेज गेट की तालाबन्दी कर धरना शुरु किया था।इस स्थिति में जहाँ महाविधालय का दैनिक कार्य बुरी तरह प्रभावित था वही बिभिन्न शैक्षणिक कार्यो को लेकर महाविधालय पहुँचने वाले छात्र भी परेशान थे।इस गतिरोध को लेकर कॉलेज पहुचे डीएसपी व थानाध्यक्ष ने विश्वविद्यालय रजिस्टार से फोन पर बात करने के बाद बताया कि विश्वविधालय के द्वारा गठित टीम इस मामले की जांच करेगी और उसके प्रतिवेदन के आधार पर अग्रतर करवाई की जायेगी।इधर अंदोलनकारी कर्मचारी दिलीप सिंह ने बताया कि छात्रों के हित में धरना को उन्होंने पांच जनवरी से स्थगित कर दिया था और प्रशासन के द्वारा 26 जनवरी के पूर्व उनके मांगो का निराकरण कर देने का आश्वासन दिया गया है।
![]() |
| प्राचार्य से वार्ता करते डीएसपी बमबम चौधरी |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.