Breaking News

बच्चे के समुचित विकास के लिए पढ़ाई के साथ व्यवहारिक ज्ञान आवश्यक है:-उपेन्द्र कुमार शर्मा (एसपी)

बच्चे के समुचित विकास के लिए पढ़ाई के साथ व्यवहारिक ज्ञान आवश्यक है:-उपेन्द्र कुमार शर्मा(एसपी)
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप जलाकर करते एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा, संस्थापक दमयंती देवी, विद्यालय के निदेशक विकास कुमार, प्रो. नसीम अख्तर व ई. विभूति नारायण सिंह
रवि गुप्ता, मोतिहारी
मोतिहारी : बच्चे के समुचित विकास के लिए पढ़ाई के साथ व्यवहारिक ज्ञान आवश्यक है। उक्त बाते पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार शर्मा ने सोमवार को बैरिया देवी स्थान स्थित बीडी व‌र्ल्ड स्कूल के उद्घाटन के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों के पढ़ाई पर सिर्फ इतना ध्यान देते है कि उनका नाम विद्यालय में लिखवा देते हैं और बच्चे ट्यूशन पर आधारित हो जाते हैं। ऐसे में बच्चों के परिजनों को उनकी शिक्षा के संबंध में गंभीरता एवं सूक्ष्मता से विचार कर निर्णय लेने की आवश्यकता है। अभिभावकों को भी अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करना होगा, ताकि उनके बच्चे किसी अन्य दिशा में न भटके।  इसके पूर्व कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा, संस्थापक दमयंती देवी, विद्यालय के निदेशक विकास कुमार, प्रो. नसीम अख्तर, ई. विभूति नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जविलत कर किया। निदेशक विकास कुमार सिंह ने बताया कि वर्ग नर्सरी से पांचवी तक की पढ़ाई आगामी अप्रैल माह से शुरू होगी। विद्यालय में नामांकन, निबंधन का कार्य शुरू हो चुका है। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में विद्यालय के प्राचार्य याडग्गी लामू, श्रीमती जगदम्बा, प्रो. नसीम अख्तर, ई. विभूति नारायण सिंह, वीरेंद्र कुमार जालान, अचल अमिशेक, सुधीर अग्रवाल, रविकृष्ण लोहिया, कुमार शिवशंकर, श्रीप्रकाश चौधरी, विमलकांत मणि त्रिपाठी, विनोद कुमार, डॉ. अमीत कुमार, महेश सिन्हा, बुलबुल सिंह, डॉ. ओमप्रकाश, मो. जाकिर, मनीष कुमार, मुखिया शत्रुधन दास, कुमार सत्यम राहुल अग्रवाल, डॉ. रंभा उपाध्याय, त्रिलोक कुमार, अभिमन्यू कुमार, विश्वनाथ प्रसाद सहित अन्य शामिल है। धन्यवाद ज्ञापन विवेक कुमार ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.