Breaking News

मोतिहारी:कार व बोलेरो में रखे भारी मात्रा में शराब के साथ कस्टम कांस्टेबल सहित दो गिरफ्तार

कार व बोलेरो में रखे भारी मात्रा में शराब के साथ कस्टम कांस्टेबल सहित दो धराए
शराब के साथ पकड़े गए दोनों कारोबारी की तस्वीर
रवि गुप्ता, मोतिहारी
मोतिहारी : स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना पर शनिवार की रात कस्टम कार्यालय के पास छापेमारी कर बोलेरो व एक कार पर लदे तस्करी की 14 कार्टन में पैक 982 बोतल नेपाली शराब बरामद किया। पुलिस ने मौके पर दो व्यक्ति व दो बाइक भी पकड़ा गया है।पकड़े गये लोगों में स्थानीय कस्टम कार्यालय का कांस्टेबल असहाब आलम व दूसरा गिरफ्तार आदापुर थाना क्षेत्र के झिटकहिया गांव निवासी मुन्ना शाह है। मुन्ना शाह का बड़ा भाई बिहार पुलिस का सिपाही है जो मुजफ्फरपुर में कार्यरत है। मुन्ना शाह ने बताया कि उसका भाई मुजफ्फरपुर पुलिस मेंस एसोसिएशन का उपाध्यक्ष भी है।
वहीं छापेमारी के क्रम में आदापुर थाना क्षेत्र के टिकुलिया निवासी नगीना यादव अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। बोलेरो गाड़ी उसी की है। जिसे कस्टम भाड़े पर उपयोग करता है। नगीना यादव का बड़ा भाई भी बिहार पुलिस में हेडकांस्टेबल है जो कुछ दिनों पहले तक विशेष शाखा में कार्यरत था। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि शराब,बोलेरो व बाइकों को जब्त कर गिरफ्तार दोनों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जा रही है।
फरार लोगों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है। उक्त सभी लोग लंबे समय से विभिन्न प्रकार की तस्करी में संलिप्त थे। पूछताछ के बाद दोनों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जब्त वाहनों व बाइकों के स्वामित्व का सत्यापन करने में पुलिस जुट गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.