Breaking News

बाल विवाह तथा दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान के समर्थन में बना मानव श्रृंखला

मानव श्रृंखला रहा आंशिक रुप से सफल, 50 प्रतिशत से कम लोगों ने लिया भाग । 
मानव श्रृंखला में शामिल ज्ञान ज्योति स्कूल की छात्रायें व एसएसबी के जवान
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:बिहार सरकार के बाल विवाह, दहेज उन्मूलन व नशा मुक्ति अभियान को लेकर रविवार को आयोजित  मानव श्रृंखला प्रखंड क्षेत्र में बीडीओ अलाउदीन अंशारी,सीओ उदयशंकर मिश्रा,व थानाध्यक्ष युशुफ अंशारी,सीडीपीओ पिंकी कुमारी,महिला पर्यवेक्षिका रंजना कुमारी, बबीता कुमारी,अनामिका कुमारी तथा एनडीए के कार्यकर्ता के अथक प्रयास से सफल रहा.घोड़ासहन-ढाका मुख्य पथ पर उतरे
मानव श्रृंखला में शामिल सीडीपीओ पिंकी कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका रंजना कुमारी, अनामिका कुमारी, डाटा ऑपरेट अर्चना कुमारी तथा कार्यालय सहायक जयप्रकाश कुमार
विशाल जन सैलाब ने मानव श्रृंखला का निर्माण किया.मानव श्रृंखला में विशेष रूप से स्कूली छात्र-छात्रा शिक्षको के अलावे समाजिक संगठनों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया.इस दौरान ज्ञान जोति,एसडीएम सैकड़ो छात्र छात्रा विभिन्न स्लोगन वाले बैनर पोस्टर लिए नारेबाजी की.वही एसएसबी के जवानों ने भी मानव श्रृंखला में भाग लेकर बिहार सरकार के अभियान का समर्थन किया.मानव श्रृंखला में शामिल होने वाले जवानों में इंसपेक्टर अखिलेश कुमार यादव,बिशाल कुमार,मोर सिंह,हेड कॉन्स्टेबल बिनोद कुमार,विजय प्रकाश,विनय कुमार तथा देवांग योगेश के साथ दर्जनों की संख्या में जवान थे.वही समाजिक संगठनों से जुड़े लोगो ने सरकार के इस कदम की सराहना किया.लेकिन कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष बृजमोहन सिंह,राजद के प्रखंड अध्यक्ष महंत बिनोद कुमार दास ने मानव श्रृंखला को सुपर फ्लॉप बताया.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.