Breaking News

मोतिहारी:छोटू जायसवाल हत्याकांड में देवा गुप्ता को रिमांड पर ले पूछताछ करेगी पुलिस

छोटू जायसवाल हत्याकांड में देवा गुप्ता को रिमांड पर ले पूछताछ करेगी पुलिस
पुलिस के साथ देवा गुप्ता
रवि गुप्ता, मोतिहारी
मोतिहारी : छोटू जायसवाल हत्याकांड मामले में न्यायालय में आत्मसमर्पण के बाद जिले के चर्चित शातिर छतौनी बाजार निवासी देवा गुप्ता को अब पुलिस उसके द्वारा किए गए अपराध का हिसाब करने की तैयारी में है। पुलिस उसके द्वारा किए गए अपराध की कुंडली खंगालने के बाद उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहली बार देवा का नाम शहर के श्रीकृष्णनगर मोहल्ला निवासी जमीन के कारोबारी मंटू शर्मा उर्फ निलाभशक्ति की हत्या के बाद सामने आया था। याद रहे कि 8 अगस्त 2014 को मंटू की हत्या एके-47 से कर दी गई थी। इस घटना के बाद देवा का नाम आपराधिक घटनाओं में सामने आने लगा। हालांकि, उस मामले में वह पुलिस जांच में निर्दोष साबित हुआ था। उक्त घटना के तीन वर्षो के बाद तक उसका नाम किसी घटना में नहीं आया। फिर 2017 में पीपरा में कांड संख्या 188-17, 139-17, कोटवा में 107-17 के तहत आपराधिक मामले दर्ज किए गए। इसके बाद नगर थाना में डा. टीपी सिह से रंगदारी व छोटू जायसवाल हत्याकांड में देवा का नाम आया। छोटू की हत्या के बाद पुलिस उसके पीछे लगी। शनिवार को उसे पीपरा के मामले में जमानत मिली। लेकिन, नगर थाना में दर्ज छोटू हत्याकांड में उसने सरेंडर कर दिया।नगर थाना की पुलिस देवा गुप्ता को रिमांड पर लेने की तैयारी में है। इसके लिए वरीय अधिकारियों से आदेश लिया जा रहा है। फिर कोर्ट में उसे रिमांड पर लेने के लिए अर्जी दी जाएगी। पुलिस को देवा से रंगदारी, छोटू जायसवाल हत्याकांड व गोलीबारी मामले में पूछताछ करनी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.