बैजनाथपुर-भंगहा एसएसबी के जवानों द्वारा गरीबों में किया गया कम्बल का वितरण
 |
| महिला को कम्बल देते सहायक कमांडेंट ललित डोभाल |
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवो में एसएसबी जवानों ने मानवता की सेवा करने के कई मिशाल कायम की है.इसी कड़ी में एसएसबी के 20 वी बटालियन एसएसबी सीतामढ़ी के तत्वावधान में सिव्हीक ऑक्शन प्रोग्राम 2017-18 के तहत सोमवार को जी समवाय एसएसबी कैम्प बैजनाथपुर - भंगहा कैम्प की सौजन्य से भारत नेपाल सीमा अवस्थित खरसलवा,बैजनाथपुर, संतपुर, सुंदरपुर,बरवा खुर्द गांवों के गरीब, विधवा, महिला, पुरुषों को ठंड से बचने के लिए कम्बल
 |
| गरीब ग्रामीणों को कम्बल वितरण करते एसएसबी के जवान |
का वितरण किया गया.मौके पर उपस्थित कैम्प कमांडेंट ललीत डोभाल (सहायक कमांडेंट) द्वारा सीमावर्ती गांवों में शिविर लगाकर गरीब ग्रामीणों को कम्बल दिया गया.मौके पर कैम्प के इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार यादव,सब इंस्पेक्टर लोकेश्वर भइसया,रिनजिंग शेरपा,मोर सिंह,कांस्टेबल देबांग देवेश समेत दर्जनों जवान उपस्थित थे.
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.