Breaking News

पूर्वी चम्पारण:घोड़ासहन के टोनवा गांव में ठंड लगने से दो लोगों की मौत

टोनवा गांव में ठंड लगने से दो लोगों की मौत
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन(पूर्वी चम्पारण):झरौखर थाना क्षेत्र के टोनवा गांव में बुधवार दो लोगो की मौत ठंड लगने से हो गई.मृतको में एक 55 वर्षीय बिन्दलाल गिरी तथा दूसरा 37 वर्षीय जयप्रकाश प्रसाद साह का नाम शामिल है. इसकी पुष्टि पंचायत की मुखिया सुमन कुमारी ने की है.जानकारी देते मृतक बिन्दलाल गिरी के पुत्र श्यामनंदन गिरी ने बताया की बुधवार की सुबह मेरे पिता शौच के लिए बाहर निकले थे की कुछ दुरी पर स्थित पुल के पास अचानक ठंड लगने से गिर पड़े. आनन-फानन में उन्हें इलाज कराने के लिए ला रहे थे तबतक उनकी मौत हो गई.वही दूसरी ओर मृतक जयप्रकाश प्रसाद के भाई ओमप्रकाश प्रसाद ने बताया की मेरे भाई की भी मौत बुधवार की शाम लगभग 4 बजे घर से जैसे ही बाहर निकला ठंड की चपेट में आ गया और वही उसकी मौत हो गई.अंचल निरीक्षक रामकिशोर राय ने बताया की मृतक के  परिजन द्वारा अबतक कोई आवेदन प्राप्त नही है.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.