Breaking News

कोटवा :- इफको द्वारा किया गया पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

कोटवा :- इफको द्वारा किया गया पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन
सभा को संबोधित करते विधायक सचिन्द्र सिंह
कोटवा से छायाकार अमित के साथ अजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट :-
कोटवा:केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह के विशेष अनुरोध पर इफको द्वारा ब्रह्न स्थान मठबनवारी चौक पर पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का उद्घाटन कल्याणपुर विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । इस चिकित्सा शिविर में डॉ वी के सिंह द्वारा पशुओं में होने वाले बीमारी तथा उससे
सभा को संबोधित करते डॉ वी के सिंह 
बचाव के उपाय पशुपालकों को बताया गया । तथा पशुओं की जांच कर पशुपालकों के बीच दवा का वितरण किया गया ।  कार्यक्रम में डॉ मदन कुमार ठाकुर  भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी मधुबन , डॉ धर्मेंद्र कुमार  भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी चकिया सहित जट्टा शंकर सिंह , अखिलेश सिंह , भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद यादव , राजन पांडेय सहित  सैकड़ों की संख्या में पशुपालक शामिल हुए ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.