रामगढ़वा पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ चार कारोबारियों को लिया हिरासत में

रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा:स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की सुबह मौलेशरी चौक स्थित पासवान टोली,नया बस्ती में छापेमारी कर चार कारोबारियों को हिरासत में लिया है। जिसमें लक्ष्मण महतो का पुत्र हरीशचन्द्र महतो एवं हरिश्चंद्र महतो के तीन पुत्रों में संजय महतो एवं उसके दो भाई शामिल हैं। हालाँकि थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दो कारोबारियों की ही पुष्टि की है। उनके अनुसार हरिश्चंद्र महतो एवं हरिश्चंद्र महतो के पुत्र संजय महतो की ही गिरफ्तारी हुई है। इसके साथ ही पुलिस ने 20 लीटर कच्चा शराब जब्त की है।जबकि करीब 50 लीटर अवैध शराब को रोड पर बहा दिया गया। उक्त छापामारी दल का नेतृत्व थानाध्यक्ष राजेश कुमार, अनि अरुण कुमार सिंह,जमादार आर बी चौधरी,राजीव रंजन झा व पुलिस बल तथा होमगार्ड के जवान शामिल थे। छापामारी के दौरान पुलिस ने शराब बनाने वाले उपकरण,गैस सिलिंडर, मीठा, नौसादर तथा बर्तन आदि बरामद किया है। इस छापामारी से शराब कारोबारियों में हड़कम्प मचा हुआ है ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.