Breaking News

घोड़ासहन:थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न
बैठक को संबोधित करते डीएसपी बमबम चौधरी, साथ मे थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी, बीडीओ अलाउद्दीन अंसारी, सीओ उदय शंकर मिश्रा तथा प्रखंड प्रमुख नागेन्द्र सिंह यादव
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आज शनिवार को किया गया बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बम बम चौधरी ने किया.बैठक को संबोधित करते एसडीपीओ श्री चौधरी ने कहा कि असामाजिक तत्वों के लोगों पर कड़ी नजर रखें और पूजा के दौरान किसी भी प्रकार का उपद्रव करने वाले व्यक्ति की पहचान कर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे,पूजा के दौरान डीजे साउंड बजाने पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध लगाया गया है.डीएसपी श्री चौधरी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों,गणमान्य लोगों व युवाओं से आगामी रविवार को बिहार सरकार के आदेश पर दहेज उन्मूलन व बाल विवाह की प्रथा को समाप्त करने के लिए बनने वाले मानव श्रृंखला में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की.उन्होंने बैठक में उपस्थित युवाओं से अपनी शादी में दहेज नही लेने की शपथ दिलाई व आग्रह किया कि दहेज लेकर शादी करने वाले के भोज में आप भाग नही ले व शादी का बहिष्कार करे.घोड़ासहन थाना प्रभारी यूसुफ अंसारी ने कहा कि सरस्वती पूजा और सौहार्द  वातावरण के बीच में मनाये,मूर्ती विसर्जन के दौरान पटाखे नहीं उड़ाना है तथा अश्लील गाना नही बजाये जाने की भी बात कही गई.इसके अलावा उपस्थित लोगों द्वारा पूजा से संबंधित सुरक्षा समेत अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई.मौके पर मुख्य रूप से बीडीओ अलाउद्दीन अंसारी, सीओ उदय शंकर मिश्रा,प्रखंड प्रमुख नागेन्द्र सिंह यादव,मुखिया कुश कुमार,ओमप्रकाश यादव,धनराजी देवी,पंसस भरत प्रसाद गुप्ता,सरपंच दिलीप कुमार,समाजसेवी महन्थ बिनोद कुमार दास,नागेश्वर प्रसाद,बिनोद यादव तथा मंगल कुशवाहा समेत सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधि तथा गण्यमान्य लोग उपस्थित थे.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.