वार्ड सदस्यों के अधिकारों का हनन बर्दाश्त नही :- उदय जायसवाल
 |
| अरवल जिला के वार्ड सदस्यों के साथ उदय जायसवाल |
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
अरवल :- अरवल जिला वार्ड सदस्य संघ के तत्वाधान मे गाँधी मैदान मे मंगलवार को आयोजित जागरूकता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उदय जायसवाल ने कहा कि वार्ड सदस्य भाईयो को हर घर नल का जल व गली नाली पक्कीकरण योजना से वार्ड मे विकास कराने के लिए जागरूक रहना होगा वही पंचायत के विकास मे बाधक बने मुखीया जी एवं पंचायत सचिव मनमानी करते हुए वार्ड
 |
| वार्ड सदस्यों के साथ मंच पर विराजमान उदय जयसवाल |
सदस्य को गुमराह कर चेक पर हस्ताक्षर करा कमीशनखोरी का पाठ पढा रहे । वैसे लोगो से सावधान रहते हुए स्वयं विकास कार्य कराने के लिए जागरूक रहे । पटना जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतिश कुमारजी के सात निश्चय योजना सहित दहेज बंदी व बाल विवाह के खिलाफ लिए गये निर्णय का संघ समर्थन करता है वही आप सभी वार्ड सदस्य अपने सहयोगियो के साथ 21जनवरी 2018 को होने वाले मानव श्रृंखला मे भाग लेकर चट्टानी एकता का परिचय दे।जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने सभी योजना पर विस्तार से चर्चा किया ।सम्मेलन मे संरक्षक मनोज यादव अजय सिह औरंगाबाद
 |
| सभा मे उपस्थित वार्ड सदस्यों की तस्वीर |
समेत हजारो की संख्या मे संघ के पदाधिकारी एवं वार्ड सदस्य भाग लिए।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.