Breaking News

रामगढ़वा:भीषण अगलगी में एक दर्जन मवेशी,दो दुकान,5 घर सहित 10 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख

भीषण अगलगी में एक दर्जन मवेशी,दो दुकान सहित 10 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख
रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-थाना क्षेत्र के आमोदेई शोभा टोला गाँव में शुक्रवार की मध्यरात्रि अचानक लगी आग में 5 लोगों के घर, एक किराना दुकान, एक साइकिल दुकान, 7 बकरी,दो गाय तथा दो भैंस सहित लाखों की संपत्ति जलकर भस्म हो गई। अगलगी से पीड़ित शिवबचन महतो ,रवीन्द्र महतो तथा भगवान महतो आदि लोगों ने बताया शुक्रवार की रात्रि खाना खाकर जब हमलोग सोने चले गए तब घर में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों के लाख मशक्कत करने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। क्योंकि आग बहुत ही भयानक थी।अंततोगत्वा स्थानीय प्रशासन के सहयोग से अग्निशामक
आग से जले घर की तस्वीर
यंत्र को सूचित किया गया। जब तक अग्निशामक यंत्र घटनास्थल पर पहुंची तब तक शिवबच्चन महतो के दो गाय ,दो भैंस तथा चार बकरी जलकर भस्म हो गई थीं।वहीं दो गाय बुरी तरह से झुलस गई हैं। जिसको बचने की कम संभावना है।आग पीड़ित रवींद्र महतो की साइकिल दुकान में रखे 10 नई साइकिल ,कुछ पुरानी साइकिल एवं 10 हजार नगद सहित तीन बकरी जलकर भस्म हो गई। बगल में अवस्थित भगवान महतो के किराना दुकान में रखे गए सभी किराना के सामान एवं 10 हजार नगद सहित दो लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गई। उक्त अगलगी में पड़ोसी राम बच्चन महतो, शिवनाथ महतो, हीरा महतो तथा चरितर महतो के घर सहित बर्तन, फर्नीचर ,कपड़े तथा अनाज सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार उक्त आग शिवबच्चन महतो के घर में मवेशियों के लिए जलाई गई अलाव की चिंगारी से लगी। उक्त घटना की सूचना आमोदेई पंचायत के मुखिया सह ग्रामीण मो. सैफुल्लाह के द्वारा रामगढ़वा थाना तथा बीडीयो को दी गई। उक्त घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर अग्निशामक यंत्र को बुलवाया तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय बीडीयो जितेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को घटनास्थल पर पहुँचकर आग पीड़ितों के बीच एक-एक कंबल का वितरण किया। वहीं उक्त घटना की सूचना पर स्थानीय एसडीपीओ राकेश कुमार तथा एसडीओ श्री प्रकाश ने भी घटनास्थल पर पहुँचकर पीड़ित परिवारों का जायजा लिया तथा पीड़ित परिवारों को प्रशासन की तरफ से यथा संभव सहयोग दिलवाने का आश्वासन दिया। उक्त घटना के बाद पीड़ित  परिवार के सभी लोग बेघर होकर सड़क पर आ गए हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.