Breaking News

घोड़ासहन पुलिस ने 15 लीटर चुलाई देशी शराब किया बरामद व भारी मात्रा में अर्धनिर्मित शराब किया नष्ट

घोड़ासहन पुलिस ने 15 लीटर चुलाई देशी शराब किया बरामद व भारी मात्रा में अर्धनिर्मित शराब किया नष्ट
बरामद अर्धनिर्मित शराब को नष्ट करती पुलिस
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन : सिकरहना एसडीपीओ बमबम चौधरी के नेतृत्व में गुरुवार की देर शाम थाना क्षेत्र के बगही भेलवा पंचायत स्थित भेलवा धांगर टोली में छापेमारी कर 15 लीटर देशी चुलाई के शराब को बरामद कर लिया गया.वही लगभग 2 हजार लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट कर दिया गया.हालांकि छापेमारी के दौरान कारोबारी भागने में सफल रहे.पुष्टि करते थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी ने बताया कि उक्त करवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई हैं तथा मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है.छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष श्री अंसारी के अलावे पुअनि अरविन्द कुमार व सस्त्र बल शामिल थे.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.