लाखों रुपये के मोबाइल चोरी मामले में घोड़ासहन पहुंची कोलकाता पुलिस ने एक शटरकटवा को किया गिरफ्तार

चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:लाखो रुपये की मोबाइल चोरी मामले में कोलकाता पुलिस घोड़ासहन पहुंची तथा स्थानीय पुलिस के सहयोग से चोरी में शामिल शटर कटवा गिरोह के एक बदमाश बीरता चौक निवासी सन्नी अख्तर को स्थानीय बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया.थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी ने बताया कि कोलकाता शहर के एक मोबाइल प्रतिष्ठान में 3 माह पूर्व लाखों रुपये की कीमती मोबाइल दुकान का शटर काट कर चोरी कर ली गयी थी जिसमें उक्त गिरफ्तार शटरकटवा बदमाश का सीसीटीवी फुटेज में चोरी की घटना को अंजाम देने की तस्वीर सामने आने के बाद सब इंस्पेक्टर प्रणय रॉय कर्मकार के नेतृत्व में कोलकाता पुलिस की सात सदस्यीय टीम घोड़ासहन पहुंची थी.स्थानीय पुलिस के सहयोग से गुरुवार की देर रात बस स्टैंड से उसे धर दबोच लिया तथा कोलकाता पुलिस को सौंप दिया गया.छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष के अलावे कोलकाता पुलिस भी शामिल थी.
![]() |
| गिरफ्तार शटरकटवा गिरोह के सदस्य सन्नी अख्तर की तस्वीर |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.