Breaking News

बांका जिला के मंदार महोत्सव में, अपनी कला का जौहर बिखेरेंगे मधुरेंद्र

*बांका जिला के मंदार महोत्सव में, अपनी कला का जौहर बिखेरेंगे मधुरेंद्र*

*मंदार महोत्सव बाँका में, अपनी हाथों के हुनर से चमत्कार दिखायेंगे सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र*

*समारोह का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे*
सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की कलाकृति का निरीक्षण करते बाँका जिलाधिकारी कुंदन कुमार व अन्य
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
बाँका/मंदार/: आगामी 14 जनवरी से शुरू हो रहे तीन दिवसीय मंदार महोत्सव में विश्व विख्यात रेत कलाकार मधुरेंद्र अपनी कला का जौहर बिखेरेंगी. इसके लिए बाँका जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने सैंड आर्ट की प्रदर्शनी के लिए अनुमति दे दी हैं. समारोह का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. दूरभाष पर जानकारी देते फ्यूचर विज़ इंवेंट मैनेजर दीपक कुमार ने बताया की बौंसी प्रखंड अंतर्गत मंदार मेला मैदान में बनें मुख्य सांस्कृतिक पंडाल के बगल में पूर्वी चम्पारण जिले के घोड़ासहन बनकटवा प्रखंड के
सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र की फाइल फोटो
बिजबनी गांव निवासी व मशहूर रेत कलाकार मधुरेंद्र को आमंत्रित किया गया हैं. इनकी कलाकृति के लिये 30/20 का जगह एवं रंग अबीर तथा बालू की ब्यवस्था करा दी गयी हैं. बालू पर उकेरी जाने वाली कलाकृति बिहार सरकार के दहेज़ बंदी व बाल विवाह मुक्त पर आधारित होंगी. जो  देश विदेश तथा कई प्रदेशों से आने वाली सैलानियों के स्वागत के लिए बनायीं जा रही हैं. बता दे की हालही में पटना में 350 वें गुरु महापर्व के शुकराना समारोह में भी "जी आया नू" और "पटना फिर है तैयार" पर आधारित कलाकृति बनाकर पंजाबी सैलानियों का दिल जीत लिया था. गौरवतलब हो  की सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र अपनी कला के बदौलत राज्य के हर बड़े समारोह से लेकर विदेशों में भी पहचान स्थापीत करने में कामयाबी हासिल कर चुके हैं.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.