Breaking News

घोड़ासहन:नीलगायों के आतंक से परेशान सैकड़ों किसानों ने बीडीओ से लगाई गुहार

नीलगायों के आतंक से परेशान सैकड़ों किसानों ने लगाई बीडीओ से गुहार
खेतों में फसल बर्बाद कर रहे नीलगायों की तस्वीर
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:नीलगायों के द्वारा फसल बर्बाद से परेशान है प्रखंड के लौखान पंचायत अवस्थित लक्ष्मीपुर लौखान के किसान.किसानों में शामिल भरत प्रसाद साह,संजय प्रसाद यादव,प्रभुनरायन प्रसाद कुशवाहा,हरिशंकर प्रसाद,चन्देश्वर सिंह,हरिश्चंद्र यादव,मुक्ति प्रसाद,जमदार प्रसाद,बच्चा सिंह,शेख सुहैल,साधु शर्मा,रामएकवाल साह,निखिल कुमार,राजेंद्र प्रसाद यादव आदि सैकड़ो किसानों ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय पहुंच एक आवेदन बीडीओ अलाउद्दीन अंसारी को दिया है.किसानों ने आवेदन में बताया है कि खेत में लगे पौधों को नीलगायों के द्वारा बर्बाद कर दी गई हैं जिससे हम सभी नीलगायों के आतंक से त्रस्त है अब हम सबो के बीच भुखमरी की समस्या उतपन्न हो गई है.आवेदन में मुआवजा देने के साथ ही नीलगायों के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की गई है.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.