Breaking News

घोड़ासहन:पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने फीता काटकर किया महायज्ञ का उद्घाटन

पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने फीता काटकर किया महायज्ञ का उद्घाटन
फीता काटकर उद्घाटन करते पूर्व विधायक पवन जायसवाल
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:प्रखंड क्षेत्र के विशुनपुर बसवरीया मध्य स्थित श्री गौरी बाबा मठ के प्रांगण में यज्ञकर्ता श्री श्री 108 श्री सियाराम दास रामायणी द्वारा 25 जनवरी से प्रारंभ श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ के यज्ञशाला का उद्घाटन शुक्रवार को ढाका के पूर्व विधायक पवन जायसवाल द्वारा फीता काटकर किया गया.गौरतलब हो कि बीते गुरुवार को 1008 कुंवारी कन्याओं के द्वारा अमवा गांव स्थित अरुणा नदी से कलश में जल भरकर रथ,घोड़ा व गाजे-बाजा के साथ शोभायात्रा निकाली गयी जो यज्ञस्थल पहुंच कलश स्थापना के बाद आचार्य गौरी शंकर दीक्षित के द्वारा वैदिक मंत्रोचारन के साथ प्रारंभ हुआ था.अध्यक्ष उदय प्रसाद जायसवाल व विपिन कुमार ने बताया कि महायज्ञ 25 जनवरी से प्राम्भ हुई है जो
आगामी 5 फरवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ समाप्त हो जायेगी.अध्यक्षदय ने बताया कि महायज्ञ में भक्तों के लिए दिन में रामकथा व शाम 8 बजे से रात्रि 12 बजे तक रासलीला की व्यवस्था की गई है.वही दर्शकों के मनोरंजन के लिए मेले में मौतकुआँ,झूला आदि की व्यवस्था की गयी हैं.यज्ञशाला के उद्घाटन के मौके पर मुखिया कुश कुमार यादव,वीरेन्द्र सक्सेना, चन्देश्वर प्रसाद जायसवाल, संजीव कुमार उर्फ मंटू जी,मनीष कुमार,राजू जायसवाल,सरपंच संतोष जायसवाल,पैक्स अध्यक्ष विश्वनाथ यादव,पूर्व सरपंच आस्तानन्द प्रसाद,मनोज झा,महायज्ञ के उपाध्यक्ष कमलेश कुमार,कोषाध्यक्ष अनिल प्रसाद जायसवाल व सचिव रविन्द्र प्रसाद यादव समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.