बाजार नाइटराइडर्स ने मेनरोड सनराइजर्स को रोमांचक मुकाबले में 5 रनों से हराया
 |
| मैच की तस्वीर |
आकाश जयसवाल
घोड़ासहन: स्थानीय टी आर एम पी उच्च विद्यालय के खेल मैदान मे चल रहे स्व.मथुरा प्र.चौधरी व स्व.शंकर प्र.जायसवाल स्मृति टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के आज दूसरे दिन बुधवार को बाजार नाइटराइडर्स एवं मेन रोड सनराइजर्स के बीच खेला गया.29 जनवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के आज मैच में टॉस बाजार नाइटराइडर्स के कप्तान धीरज कुमार ने जीता व पहले बैटिंग करते हुए राहुल सिंह के नाबाद अर्धशतक के बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 161 रन बनाए.राहुल सिंह ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों पर 77 रन बनाए जिसमें 10 छक्के व दो चौके शामिल है.श्री सिंह ने पारी के
 |
| मैच देखते आकाश जायसवाल,राहुल कुमार,आयोजनकर्ता मंजेश जायसवाल, गणेश सिंह व अन्य |
अंतिम ओवर में हैट्रिक छक्के के साथ कुल 5 छक्के जड़े.जवाब में खेलने उतरी मेन रोड सनराइजर्स की टीम सद्दाम अंसारी के 46 रन की पारी के वावजूद निर्धारित ओवर खत्म होने से पहले मैच के अंतिम ओवर में 156 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी.इस तरह से बाजार नाइटराइडर्स की टीम 5 रनों से विजयी रही.मैन ऑफ द मैच का अवार्ड राहुल सिंह के आतिशी पारी के लिए शिक्षक साह अकबर के हाथों दिया गया.
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.