भाकपा माले नेत्री के निधन पर किया गया शोक सह संकल्प सभा का आयोजन
 |
| सभा को संबोधित करते पूर्व मुखिया ऐनुल हक |
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:शहर के बीरता चौक पर सोमवार को भाकपा माले नेत्री किशोरी देवी के निधन पर पार्टी के द्वारा श्रधांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन किया गया।सभा की अध्यक्षता पार्टी के वरीय नेता सह घोड़ासहन उत्तरी पंचायत के पूर्व मुखिया ऐनुल हक द्वारा किया गया।इस दौरान राज्य स्थायी समिति सदस्य वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता,जिला सचिव प्रभुदेव यादव,जिला कमिटी के सदस्य विशुनदेव
 |
| सभा मे उपस्थित भाकपा माले के नेताओं की तस्वीर |
यादव,रूपलाल शर्मा, जीतलाल सहनी, राजकुमार शर्मा,मोहन राम,दिनेश कुशवहा, उपेन्द्र सहनी,आइसा नेता मधुसूदन सहित सैकड़ों नागरिको द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।समारोह को संबोधित करते वक्ताओं ने स्व.किशोरी देवी को एक क्रांतिकारी जुझारू नेत्री बताते कहा की वे क्रांतिकारी नेता थी जिले में पार्टी को स्थापित करने में उनकी अहम भूमिका रही है।समाज मे बदलाव की लड़ाई को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.