कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर किया गया विचार संगोष्ठी का आयोजन
 |
| मंचासीन पूर्व विधायक लक्ष्मीनारायण यादव,युवा रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपुकार सिन्हा, प्रखंड प्रमुख नागेन्द्र सिंह यादव |
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन : स्थानीय बस स्टैंड स्थित कर्पूरी चौक पर बुधवार को देश के प्रख्यात समाजवादी चिंतक सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 96 वी जयंती मनायी गयी।इस अवसर पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कर्पूरी विचार मंच के अध्यक्ष बृजमोहन ठाकुर ने की।इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक लक्ष्मीनारायण यादव द्वारा स्मारक पर स्थापित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व विधायक श्री यादव ने कहा कि आज आरएसएस के लोग आरक्षण समाप्त करने की
 |
| कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण की तस्वीर |
वकालत करते हैं लेकिन जबतक इस धरती पर कर्पूरी जी का विचार रहेगा कोई भी आरक्षण खत्म नहीं कर सकता।
वही मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि ढाका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सह युवा रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपुकार सिन्हा ने कहा कि आज भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न समान से समान्नित करे तभी वे अतिपिछड़ा का असली सेवक हो सकते है।संगोष्ठी को संबोधित करने वालो में प्रखंड प्रमुख नागेन्द्र सिंह यादव,राजद के प्रखंड अध्यक्ष महन्थ विनोद कुमार दास,हीरालाल
 |
| सभा में उपस्थित कर्पूरी विचार मंच के लोग |
यादव,डॉ.सचिदानंद कुशवाहा,सुनील यादव आदि का नाम शामिल है।मौके पर राजेन्द्र प्रसाद,रामचन्द्र ठाकुर,मंगल प्रसाद कुशवाहा,बिनोद यादव,रामसेवक राम,रामअयोध्या प्रसाद व राजमंगल प्र.यादव आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन समाजवादी चिंतक पत्रकार जियालाल यादव द्वारा किया गया वही सभा के अंत मे धन्यवाद ज्ञापन कपिल देव ठाकुर ने की।
जदयू कार्यकर्ताओं ने मनाया कर्पूरी जयंती
वही दूसरी ओर स्थानीय टीआरएमपी उच्च विद्यालय के प्रांगण में प्रखंड जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष परदेशी कुशवाहा द्वारा किया गया जबकि मंच का संचालन बच्चा लाल साह ने किया।मौके पर जदयू के महिला मोर्चा के जिला महासचिव किरण जायसवाल,शक्ति नाथ झा, संजय पटेल, रामचंद्र ठाकुर,संजय कुशवाहा, रौशन सिन्हा,प्रयाग ठाकुर,शम्भू सिंह पटेल,कृष्णा साह समेत जदयू के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.