Breaking News

घोड़ासहन:टूर्नामेंट के फाइनल मैच में घुघुआ ने ढाका को सात विकेट से हराया

टूर्नामेंट के फाइनल मैच में घुघुआ ने ढाका को सात विकेट से हराया
विजेता टीम के कप्तान को ट्राफी प्रदान करते धीरेन्द्र सिंह व अभय कुमार सिंह
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:प्रखंड क्षेत्र के घुघुआ गांव स्थित ग्रीन पार्क मैदान में समाजसेवी धीरेन्द्र सिंह के सौजन्य से अभय कुमार सिंह टेनिस बॉल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को घुघुआ तथा ढाका के बीच खेला गया.जिसमें टॉस जीतकर ढाका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 160 रन बनाए.जबकि इसके जवाब में बैटिंग करने उतरी घुघुआ की टीम ने 12.4 ओवर में तीन विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य 161 रन को पूरा कर लिया.इस तरह घुघुआ की टीम सात विकेट से विजयी रही.विजेता टीम की ओर से शानदार शतक 106 रन बनाने वाले आकाश कुमार को मैन ऑफ द मैच के अवार्ड से नवाजा गया.मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह व टूर्नामेंट के आयोजन कर्ता सह समाजसेवी धीरेन्द्र सिंह के द्वारा विजेता टीम के कप्तान को पुरस्कार के रूप में टीवी प्रदान किया गया.मौके पर केशव रंजन झा,पप्पू सिंह, सुभाष सिंह (पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी) अवधेश सिंह,रामश्रेष्ठ सिंह,पैक्स अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह,जनिफ अंसारी,रामश्रेष्ठ सिंह,नागेन्द्र सिंह,गदेना यादव,संतोष सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.