Breaking News

रामगढ़वा:मौत के सौदागरों ने हत्या कर फेंका 18 वर्षीय अज्ञात युवती का शव

* मौत के सौदागरों ने हत्या कर फेंका 18 वर्षीय अज्ञात युवती का शव

* युवती की मौत ने छोड़े कई अनसुलझे सवाल
बरामद शव को देखते लोगों की भीड़
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-स्थानीय रेलवे स्टेशन के सामने रेलवे परिसर में ही सोती के किनारे मटखोना  में शनिवार की अहले सुबह एक 18 वर्षीय अज्ञात युवती की हत्या कर शव फेंके जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। उक्त घटना की सूचना मिलते अगल-बगल के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लड़की के शव को देखने के बाद युवती अच्छे परिवार की प्रतीत हो रही है। गोरी रंग की उक्त मृतक के बदन पर गुलाबी रंग का स्लेक्स एवं लाल रंग का जैकेट तथा पैर में जूती दिख रहा है। इधर उपस्थित भीड़ के द्वारा तरह-तरह की अटकले लगाई जा रही है। इस घटना की सूचना मिलने के
बरामद युवती की शव की तस्वीर
बाद उस मां बाप के ऊपर क्या बीतेगा ? जिन्होंने 17-18 वर्षों तक बच्ची का लालन-पालन किया, पढ़ाया-लिखाया और हाथ पीला करने के पूर्व ही किसी कसाई ने उसकी हत्या कर दी । ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में लड़की को बहला फुसलाकर किसी के द्वारा वहां लाया गया है और अगल-बगल में ही उसकी हत्या कर शव को वहां फेंक दिया गया है। लड़की के बदन में बाहर से कोई खरोच नहीं दिखाई दे रहा है। सिर्फ नाक से थोड़ा सा खून निकला हुआ दिख रहा था। समाचार प्रेषण तक रक्सौल आरपीएफ पुलिस के जवान विजय कुमार सिंह, सुगौली जीआरपी पुलिस  तथा स्थानीय थानाध्यक्ष राजेश कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.