Breaking News

पताही:सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
पताही : - थाना क्षेत्र के पताशेखपुरवा पथ में रुपनी चौक पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है।मृतक शिवहर जिला के तरिया पनी थाना अंतर्गत औरा गांव निवासी पंकज उपाध्याय है।मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है। घटना मंगलवार रात की है। जानकारी के अनुसार मृतक का पताही थाना के परसौनी कपूर गांव में ननिहाल है। मृतक ननिहाल में वर्षों से पूरे परिवार के साथ रह रहा था। मंगलवार की रात मृतक अपनी बाइक से घरेलू सामान खरीदने पताही के लिए निकला था। इस दौरान वह रूपनी पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा घायल युवक को पताही पीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतका का दो वर्ष पूर्व सीतामढ़ी के बरगिनिया थाना क्षेत्र में शादी हुई थी। मृतक को एक डेढ़ साल की पुत्री है। पुलिस ने मृतक के बाइक को भी जप्त कर थाने ले आई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेजा गया है। साथ ही सड़क दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.