रक्सौल:सड़क दुर्घटना में ट्रक से कुचल गया महिला का पैर, गम्भीर स्थिति में डंकन अस्पताल में भर्ती
नहरी सड़क पर हुई दुर्घटना में कुचल गया महिला का पैर, गम्भीर स्थिति में डंकन अस्पताल में भर्ती
हंगामा के बाद घटनास्थल पहुचे डीएसपी ने लापरवाही के आरोप में दो होम गार्ड जवान को किया निलंबित
चम्पारण टुडे से डी एन कुशवाहा की रिपोर्ट
रक्सौल :- शहर के कोइरिया टोला क्षेत्र में घोड़ासहन नहर सड़क से लगे नहरी सड़क पर गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला मरने से बाल बाल बच गई।मगर,ट्रक के चपेट में आने से उसके दोनों पैर कुचल गए।बमुश्किल ट्रक के नीचे से उसे लोगों के द्वारा निकाला गया।गम्भीर स्थिति में उसे डंकन अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना से आक्रोशित लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया।ट्रक को एक पेट्रोल पंप पर घेर कर खड़ा किया गया।हो हल्ला पर घटना स्थल पहुचे पर डीएसपी राकेश कुमार पहुँच कर मामले की जांच की ।मामले में दोषी पाते हुए ड्यूटी पर तैनात दो होम गार्ड जवान पर कार्रवाई की घोषणा की।डीएसपी ने बताया कि दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि जाम के नियंत्रण के लिये लक्ष्मीपुर में बैरियर लगाया जाएगा।ताकि,समय अनुपालन हो।ओवर टेक न हो।जाम की समस्या उतपन्न न हो।इस बीच,मौके पर कुछ लोगों ने बवाल करने की कोशिश की।और पुलिस-प्रशासन पर कई आरोप मढ़े।उसके बाद डीएसपी ने उसे कड़ी फटकार लगाते हुए नियंत्रण में लेने का निर्देश दिया।बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।निलम्बित होमगार्ड जवान में रामदेव तिवारी व पन्ना लाल प्रसाद केसरी शामिल बताए गए है ।उधर,घायल महिला की स्थिति गम्भीर है।वो कोइरिया टोला निवासी शिवनाथ प्रसाद के किरायेदार जवाहर प्रसाद की पत्नी बेबी देवी बताई गई है।जवाहर मजदूर का काम करता है।उन्हें 3 बेटी और 1 बेटा है।बताया गया कि बेबी देवी अपने पति के लिए खाना ले कर जा रही थी।तभी दुर्घटना हो गई।बताया गया है कि महिला के पैर इस कदर जख्मी है।कि,पैर काटने भी पड़ सकते हैं वही दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन का नम्बर एन. एल. 2 क्यू 5345 है।जिसका चालक भागने में सफल रहा।बताया गया कि बाईपास सड़क से नहर रोड के लिए सोना टॉकीज के पीछे से नहरी सड़क होते उक्त ट्रक चालक ड्यूटी पर शामिल पुलिस वालों को प्रभावित कर ओवर टेक करते हुए तेजी से आ रहा था।इसी क्रम में घटना हुई।यह घटना आम हो गई है।नए वर्ष में टेम्पू चालक की मौत के बाद महिला के जख्मी होने की इस दूसरी घटना से आक्रोश है।नगर पार्षद प्रेमचन्द्र कुशवाहा ने जख्मी महिला को प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।
हंगामा के बाद घटनास्थल पहुचे डीएसपी ने लापरवाही के आरोप में दो होम गार्ड जवान को किया निलंबित
![]() |
| ट्रक के निचे दबे महिला को निकालते लोग |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.