Breaking News

राजद की बैठक में सर्वसम्मति से किया गया पंचायत अध्यक्षों का चुनाव

राजद की बैठक में सर्वसम्मति से किया गया पंचायत अध्यक्षों का चुनाव
राजद के चयनित रक्सौल प्रखंड पंचायत अध्यक्ष
डी.एन.कुशवाहा, रामगढ़वा
रक्सौल- राजद के पूर्व विधायक प्रत्याशी सुरेश यादव के नेतृत्व में एवं स्थानीय प्रखंड अध्यक्ष मो. सैफुल आजम की अध्यक्षता में शुक्रवार को कॉलेज रोड कौड़िहार चौक स्थित राजद कार्यालय के सभागार में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें पार्टी की मजबूती को मद्देनजर रखते हुए प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में पंचायत अध्यक्षों का चुनाव किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से झुलन पटेल को भेलाही,संजीत कुमार को पुरंदरा, मृत्युंजय सिंह को लौकरिया, नितेश कुमार को प्रसौना, चंदन यादव को जगधर,चुनचुन यादव को लक्ष्मीपुर लक्ष्मणवा ,रमेश साह को सिसवा, शेख सुनील को पनटोका,मनोज मुखिया को जोकियारी,अजय साह को हरनाही,विनोद यादव को कौडिहार, विजय सिंह को  हरदिया तथा नंद लाल यादव को नोनियाडी का राजद पंचायत अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.