आवंटन के अभाव में मनरेगा का विकास कार्य ठप, मजदूरी भुगतान के लिए चक्कर लगा रहे हैं मजदूर

डी.एन.कुशवाहा, रामगढ़वा
रामगढ़वा:स्थानीय प्रखंड अंतर्गत मनरेगा कार्यालय में विगत दो माह से आवंटन के अभाव में यहाँ का विकास कार्य बिल्कुल ठप पड़ गया हैं। इस बाबत मनरेगा पी ओ-रेजी विजय ने बताया कि आवंटन नहीं आने से मनरेगा में रोजगार गारंटी के तहत कार्य करने वाले मजदूरों का भी भुगतान नहीं हो पा रहा है। जिसकी वजह से न तो मजदूरी का भुगतान हो पा रहा है और, मटेरियल की खरीद हो पा रही है।जिसकी वजह से प्रखंड में चल रहे लगभग 90 योजनाओं पर भी ग्रहण लग गया है । उन्होंने बतया कि इसके बावजूद मनरेगा द्वारा पूरे प्रखंड में सैकड़ो नई योजनाओं का चयन कर लिया गया है। इन योजनाओं का चयन कथित ग्राम सभाओं के माध्यम से की गई है। आश्चर्य की बात यह है कि राशि के अभाव में पुरानी योजनाएँ भी खटाई में पड़ गई हैं, और नई योजनाओं को धरातल पर उतारने कि कोशिश की जा रही है। यहाँ मनरेगा के लंबित योजनाओं को पूर्ण करने व मजदूरों के बकाए भुगतान के संबंध में पूछने पर जेई-नन्दलाल कुमार ने बताया कि इसकी भुगतान राशि हेतु मांग पत्र मोतिहारी शाखा में भेजा भेज दी गई है। उक्त जानकारी मनरेगा पीओ रेजी विजय ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.