स्वच्छता व स्वास्थ्य को ताक पर रखकर मीट/मछली व्यवसायी रामगढ़वा के दो विद्यालयों के पास कर रहे हैं मुर्गी व बकरे को हलाल
मीट बाजार को छोड़कर बिना लाइसेंस के कई जगहों पर कारोबारी खुले में बेच रहे हैं मीट मछली
 |
| यह है रामगढ़वा का मौलेसरी चौक उर्फ गुदरी बाजार ,जिसके पीछे है प्राथमिक विद्यालय ,जहाँ चिल्ला-चिल्ला कर बुलाया जाता है ग्राहकों को और बेरोकटोक की जाती है मीट की बिक्री |
डी.एन.कुशवाहा, रामगढ़वा
रामगढ़वा:स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के रामगढ़वा, चंपापुर तथा पखनहीया आदि बाजारों में स्वच्छता को ताक पर रखकर इन दिनों मीट,मछली के कारोबारी बिना लाइसेंस के धड़ल्ले से मीट,मछली बेच रहे हैं । एक तरफ बिहार सरकार लोहिया स्वच्छता मिशन तथा दूसरी तरफ केंद्र सरकार स्वच्छ भारत मिशन का अभियान पूरे राज्य व देश में चला रही है । वहीं रामगढ़वा में मीट तथा मछली कारोबारी सरकार के सपनों को
 |
| यह है रामगढ़वा का मध्य विद्यालय जिसके पीछे धड़ल्ले से की जाती है मछली की बिक्री |
अधूरा करने में लगे हैं । मीट- मछली बाजार को छोड़कर कारोबारी दो-दो सरकारी विद्यालयों के आस-पास तथा बाजार के लगभग सभी चौक-चौराहों पर खुलेआम चिल्ला- चिल्ला कर ग्राहकों को बुलाते हैं और मीट- मछली बेचते हैं। जिसकी सुधी लेने वाला कोई नहीं है । बाहर के शहरो व प्रदेशों में लाइसेंसी दुकान पर बंद शीशे वाले कमरे में ही मीट की बिक्री
 |
| यह है रामगढ़वा का बीआरसी कार्यालय, जिसके सामने की जाती है मछली की बिक्री |
चिकित्सकों के जांचोपरांत की जाती है। यहां के जैसे खुले में मीट का बिक्री करना वहां नामुमकिन है। इतना ही नहीं अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिए मीट कारोबारी मीट- मछली बाज़ार को छोड़ कर गुदरी बाजार के प्राथमिक विद्यालय तथा मध्य विद्यालय (बालक) व बीआरसी के सामने मछली का कारोबार कर रहे हैं। जिससे उक्त दोनों विद्यालय के शिक्षकों को जहां पढ़ाने में कष्ट होता है, वहीं विद्यार्थियों को पढ़ने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है । इस बाबत रामगढ़वा पंचायत के मुखिया चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि मैंने विगत कई महीने पूर्व स्थानीय सीओ को लिखित आवेदन देकर यत्र-तत्र एवं उक्त दोनों विद्यालयों के पास मीट मछली नहीं
 |
| यह रामगढ़वा का सरकारी मीट-मछली बाजार |
बेचवाकर मीट बाजार में ही बेचवाने के लिए आग्रह किया था । जिस पर उन्होंने बहुत जल्द कारवाई करने का आश्वासन दिया था।लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। और रामगढ़वा बाजार के हर मीट मछली के दुकानों पर खुलेआम गंदगी फैलाई जा रही है जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए रामगढ़वा के लोगों ने यहां के कारोबारियों के द्वारा यत्र-तत्र मीट, मछली बेचने का विरोध करते हुए मीट बाजार में ही बेचवाने की प्रशासन से मांग की है । मांग करने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेश गुप्ता ,रामगढ़वा के पूर्व मुखिया बाल किशोर प्रसाद ,राजू भगत छोटू तिवारी, राजन गुप्ता तथा श्री राम गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हैं।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.