एनएच 28 ए के जर्जर स्थिति की वजह से हुई टेंपो एक्सीडेंट में एक की मौत ,दो घायल
 |
| घायल की तस्वीर |
डी.एन.कुशवाहा, रामगढ़वा
रामगढ़वा-थाना क्षेत्र के रामगढ़वा धांगड़ टोली के पास शनिवार को एनएच 28 ए के जर्जर स्थिति होने की वजह से एक टेंपो एक्सीडेंट हो गया ।जिसमें बेला गांव निवासी गरीब हाजरा के 65 वर्षीय पुत्र शिवनाथ हजरा गंभीर रूप से घायल हो गए । उक्त घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार कराने हेतु ले गई। अस्पताल पहुंचते ही घायल शिवनाथ हाजरा की मौत हो गई। तत्पश्चात पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया और टेंपो को खींचकर थाना लायी । वहीं एक महिला भी घायल हो गई। जिसे
 |
| मृतक की तस्वीर |
उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने परिवार के करीब आधा दर्जन व्यक्तियों के साथ अपने बहन के घर सिकटा एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। कि जर्जर NH 28 ए उसकी जान ले ली। उक्त घटना की सूचना मिलते मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है । वहीं पूरे बेला गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है। गौरतलब हो कि सरकार ने आम लोगों के जान की रक्षा हेतु एनएच 28 ए का निर्माण कराने हेतु तातिया
 |
| दुर्घटनाग्रस्त टेम्पू की तस्वीर |
कंपनी को काम दिया। लेकिन तातिया कंपनी की लापरवाही से जहां 3 साल में सड़क का निर्माण कार्य फाइनल कर देना था ,वहां 7 साल बीत गया फिर भी सड़क का काम फाइनल नहीं हुआ।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.