पकड़ीदयाल:लापता बालक की हत्या कर शव नदी में फेंका, लोगों ने की सड़क जाम
 |
| सड़क जाम करते ग्रामीण |
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
पकड़ीदयाल : पकड़ीदयाल में लापता बालक की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया.घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया.पकड़ीदयाल निवासी बृज प्रसाद का 13 वर्षीय पुत्र सागर कुमार 5 दिसंबर से था लापता था.परिजनों ने 6 दिसंबर को थाने में बालक के लापता होने की सूचना दी थी.बालक का क्षत विक्षत शव बूढ़ी गंडक नदी के मधुबनी घाट के पास से शनिवार सुबह बरामद किया गया.घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पकड़ीदयाल चौक को सुबह सात बजे से जाम कर
 |
| मृत बालक का शव |
दिया.ग्रामीणों का कहना था कि अगर त्वरित कार्रवाई की रहती हो बालक को बरामद किया जा सकता था.आक्रोशित लोग पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे.मृत बालक सातवां का छात्र था.वह दो भाइसयों में सबसे छोटा था.घटना के कारण का अब तनहीं हो सका है.
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.