तेल टैंकर और कंटेनर के आमने सामने की टक्कर में तेल टंकी में हुआ छेद, धाराप्रवाह में गिर रही है डीजल, बाजार के लोग डीजल लूटने में मशगूल
* तेल टैंकर और कंटेनर के आमने सामने की टक्कर में तेल टंकी में हुआ छेद, धाराप्रवाह में गिर रही है डीजल, बाजार के लोग डीजल लूटने में मशगूल
डी एन कुशवाहा रामगढ़वा
रामगढ़वा : प्रखंड क्षेत्र के रामगढ़वा NH 28 ए के बगल में अवस्थित रामनाथ पेट्रोल पंप के सामने सड़क के जर्जर स्थिति होने की वजह से तेल से लबालब भरा तेल टैंकर एवं कंटेनर के आमने-सामने की टक्कर में चालक तो बाल बाल बच गए । लेकिन तेल टैंकर में छेद हो गया। जिसकी वजह से टैंकर से धाराप्रवाह डीजल गिर रहा है । डीजल गिरने की सूचना मिलते रामगढ़वा बाजार के कतिपय लोग डीजल लूटने के लिए टूट पड़े । उक्त डीजल लूट की सूचना मिलते स्थानीय
पुलिस आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंची और डीजल लूट का नजारा देखते डंडा बरसाने लगी। जिसकी वजह से डीजल लुटेरे नाराज हो गए और उलटे पुलिस पर बरसने लगे। डीजल लुटेरों का यहीं कहना था कि सड़क पर डीजल गिर कर बर्बाद हो रहा है और उसको हम लोग जब अपने बर्तन में भर रहे हैं तो आपको क्यों नाराजगी है। BR 06 G -9005 नंबर की उक्त तेल टैंकर रक्सौल से डीजल लेकर सुगौली की तरफ जा रही थी और सुगौली की तरफ से BR11 G-6641 नंबर की कंटेनर रक्सौल की तरफ जा रही थी।जो राम नाथ पेट्रोल पंप के आस-पास एनएच 28 ए के जर्जर होने की वजह से साइड लेने के चक्कर में शनिवार की संध्या करीब 6:30 आपस में टक्करा गई । समाचार प्रेषण तक डीजल का गिरना बंद नहीं हुआ था। उक्त डीजल को धारा प्रवाह में गिरने से आग लगने की प्रबल संभावना बन गई है। जिससे अगल बगल के लोगों में दहशत पैदा हो गया। यदि अभिलंब उस डीजल को गिरने से नहीं रोका गया तो कुछ भी ---हो सकता है । गौरतलब हो कि आज ही अपराहन 2 बजे एनएच 28 ए के स्थानीय धांगड़ टोली के पास सड़क के जर्जर होने की वजह से एक टेंपो पलट गई जिसमें थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी शिवनाथ हजरा की मौत हो गई है। न जाने तातिया कंपनी कितने और यात्रियों एवं अन्य ल लोगों की जान लेगी।
रामगढ़वा : प्रखंड क्षेत्र के रामगढ़वा NH 28 ए के बगल में अवस्थित रामनाथ पेट्रोल पंप के सामने सड़क के जर्जर स्थिति होने की वजह से तेल से लबालब भरा तेल टैंकर एवं कंटेनर के आमने-सामने की टक्कर में चालक तो बाल बाल बच गए । लेकिन तेल टैंकर में छेद हो गया। जिसकी वजह से टैंकर से धाराप्रवाह डीजल गिर रहा है । डीजल गिरने की सूचना मिलते रामगढ़वा बाजार के कतिपय लोग डीजल लूटने के लिए टूट पड़े । उक्त डीजल लूट की सूचना मिलते स्थानीय
![]() |
| तेल लूटते ग्रामीण |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.