Breaking News

पिपरपाती गाँव अवस्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र में चलाया गया मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम

पिपरपाती गाँव अवस्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र में चलाया गया मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम
मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशु को टीका लगाते चिकित्सक
डी.एन.कुशवाहा,रामगढ़वा
रामगढ़वा:प्रखंड क्षेत्र के पिपरपाती गाँव अवस्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र क्षेत्र में चिकित्सक डॉ. प्रहस्त कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को सघन मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम चलाया गया। जिसमे अधकपरिया फुलवरीया तथा मुर्गिया टोला के छह केन्द्रों पर दो सौ गर्भवती महिलाओं और दो साल के नवजात शिशुओं को विभिन्न प्रकार के टीके लगाए गए।  इसकी विधिवत जानकारी देते हुए प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक आयुषी वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत केवल गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं को ही लक्षित रखा जाता है। इसमें उनके स्वास्थ्य को मद्देनजर रखते हुए उनको विभिन्न प्रकार के आवश्यक टीके लगाए जाते हैं। मौके पर  यूनस अंसारी,एम एन डी प्रवीण कुमार,केयर इंडिया के रजनीश कुमार पांडेय व अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.