Breaking News

2 दिसंबर से पुनः सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन चलने की सूचना पर क्षेत्र के लोगों में हर्ष

2 दिसंबर से पुनः सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन चलने की सूचना पर क्षेत्र के लोगों में हर्ष
रामगढ़वा स्टेशन पर खड़ी सत्याग्रह एक्सप्रेस 
डी.एन.कुशवाहा, रामगढ़वा
रामगढ़वा:-चंपारण के रक्सौल से प्रतिदिन आनंद विहार (दिल्ली ) को जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस के पुनः 2 दिसम्बर से चलने की सूचना पर क्षेत्र के लोगों में काफी हर्ष है। उक्त ट्रेन बंद होने की सूचना पर स्थानीय सांसद संजय जायसवाल व प्रोफेसर स्वयंभू शलभ आदि लोगों ने रेल मंत्री पीयूष गोयल तथा रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से संपर्क स्थापित कर उक्त ट्रेन के बंद होने से चंपारण वासियों को होने वाली कष्ट  से अवगत  कराया । उसके बाद रेल मंत्रालय से पुनः उस ट्रेन को चलाने का निर्देश दे दिया गया। गौरतलब हो कि सरकार के द्वारा कुहासे का बहाना बनाकर सत्याग्रह एक्सप्रेस को 1 दिसंबर से बंद कर दिया गया था । जिसकी सूचना पर क्षेत्र के लोगों में काफी मायूसी छा गई थी । इसके पूर्व 3 जोड़ी गाड़ियों को सरकार ने विगत 4 महीनों से बंद कर रखा है । सरकार के इस उदासीन रवैया से निराश लोगों ने आंदोलन करने का मूड बना लिया था। तब तक रेल मंत्रालय ने पुनः उक्त ट्रेन को चलाने का आदेश दे दिया। वहीं उक्त ट्रेन के पुनः बहाल होने से प्रसन्नचित्त होकर प्रोफेसर स्वयंभू शलभ ने भारत नेपाल सीमा क्षेत्र की जनता की तकलीफों को समझते हुए सत्याग्रह एक्सप्रेस का परिचालन पुनः आरंभ किये जाने के लिए रेलमंत्री पीयूष गोयल एवं रेल मंत्रालय को धन्यवाद दिया है। ट्रेन के पुनः चलाने पर हर्ष व्यक्त करने वाले लोगों में सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेश गुप्ता, पूर्व मुखिया बाल किशोर प्रसाद, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण सिंह ,मीडिया प्रभारी अश्विनी झा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष छोटू तिवारी ,युवा भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पांडे ,छोटन पांडे तथा राजन गुप्ता सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.