Breaking News

बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और संस्कृति जरूरी :- रमण कुमार, डीएम

बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और संस्कृति जरूरी  :- रमण कुमार, डीएम
समारोह को संबोधित करते डीएम रमण कुमार
रवि गुप्ता मोतिहारी
मोतिहारी :-बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और संस्कृति जरूरी है, इससे बच्चों में शारीरिक एवम मानसिक विकास होता है।उक्त बातें डीएम रमण कुमार ने आज शनिवार बरियारपुर स्थित संत फ्रांसिस अकेडमी के वार्षिकोत्सव समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा आज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मेधावी बच्चों ने जो प्रस्तुति दी है उसे हम सबों को सीख मिली है। उन्होंने बच्चों के बेहतर भविष्य के  विकास के लिए  उनके अभिभावकों को भी जागरूक रहने की अपील की , और कहा कि सभी अभिभावक अगर अपने बच्चों के प्रति जागरूक रहे तो उनके बच्चे जिंदगी के हर मुकाम को हासिल कर सकते है।उन्होंने कहा कि वे पिछले
समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों की तस्वीर
18 माह से इस विद्यालय का प्राचार्य बने है तब से आठ सौ बच्चों की वृद्धि हुई है। वही मौके पर उपस्थित उक्त विद्यालय के प्राचार्य फादर पॉल मसीह ने कहा है कि वे अपने विद्यालय को एक स्वच्छ वातावरण में सींचा है, जिससे  इस विद्यालय के बच्चे भविष्य में शिक्षा के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में सामना कर सके, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके। उन्होंने इसके लिए शिक्षक के साथ साथ बच्चों के अभिभावकों से भी अपील करते हुए कहा कि वे भी अपने बच्चों के प्रति जागरूक रहे ताकि उनका बच्चा हर मुकाम को पा सके। वे बच्चों के शिक्षा और बेहतर परफॉर्मेंस को ले काफी गौरवान्वित है। मौके पर मौजूद बेतिया
समारोह में उपस्थित डीएम व अन्य
के आर स्कूल के फादर डोनाल्ड मिरांडा ने कहा है कि इस विद्यालय का सर्वांगीण विकास हो रहा है । विभिन्न संस्कृतियों का तालमेल एक बड़ी उपलब्धि है। वही बच्चों ने बुमरुह- बुमरुह....., खाई के पान बनारस वाले, चक दे इंडिया , श्री गणेशा नामक भक्ति गानों से मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वही मौके पर पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञा डॉ हेना चंद्र, फादर माइकल पायस, फादर विलियम डिसूजा, फादर बोनांजा, फादर कुलदीप, राजेश चौधरी, डॉ कुमार रंजन सहित अनेक गणमान्य लोग एवम अभिभावक मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.