Breaking News

वरीय पत्रकार श्री चन्द्र भूषण पाण्डेय के पिताजी के निधन पर शोक व्यक्त

वरीय पत्रकार श्री चन्द्र भूषण पाण्डेय के पिताजी के निधन पर शोक व्यक्त
डी.एन.कुशवाहा ,रामगढ़वा
रामगढ़वा-प्रखंड क्षेत्र के सभी पत्रकारों ने जिले के वरीय पत्रकार श्री चंद्र भूषण पांडेय के पिताजी के आकस्मिक निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शनिवार को दो मिनट का मौन रखकर उनके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। गौरतलब हो कि उनके पिता स्व.रामविलास पाण्डेय जी बहुत ही व्यवहार कुशल एवं मृदुभाषी थे। साथ ही वे एक कुशल अधिवक्ता भी थे।   संवेदना व्यक्त करने वाले पत्रकारों में रेयाज आलम लड्डू,विजय श्रीवास्तव,प्रेम चन्द्र सिंह,प्रो.उदयभान तिवारी,विशाल गुप्ता,अमित श्रीवास्तव,सुबोध पांडेय,मुकेश कुमार,मन्टू सिंह,अफ्जल आलम,मुकेश ओझा, अरूण ओझा तथा डी.एन.कुशवाहा सहित अन्य पत्रकार शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.