Breaking News

सत्याग्रह एक्सप्रेस बंद होने से बढ़ी आम लोगों की परेशानी ,क्षेत्र के लोगों में आक्रोश

सत्याग्रह एक्सप्रेस बंद होने से बढ़ी आम लोगों की परेशानी ,क्षेत्र के लोगों में आक्रोश 

रक्सौल-सुगौली रेल खंड पर सत्याग्रह एक्सप्रेस को मिलाकर चार जोड़ी गाड़ियाँ बंद ,यात्री बेहाल
ट्रेन की तस्वीर
डी.एन.कुशवाहा ,रामगढ़वा
रामगढ़वा-महात्मा गांधी की कर्मभूमि व महर्षि बाल्मीकि की तपोभूमि चंपारण सहित दोनों जिले वासियों का रेलवे विभाग द्वारा इन दिनों बड़े पैमाने पर शोषण किया जा रहा है ।आजादी के बाद से लेकर अभी तक जनसंख्या के अनुपात में ही सरकार के द्वारा किसी भी विभाग की सुविधाएं बढ़ाई जाती रही है। लेकिन मेक इन इंडिया का ढिंढोरा पीटने वाली वर्तमान की मोदी सरकार के द्वारा आम जनता की रेल सुविधाओं को घटाकर शोषण किया जा रहा है। विगत 4 महीने से रक्सौल से मुजफ्फरपुर, व
रामगढ़वा प्लेटफॉर्म की तस्वीर
मुजफ्फरपुर से रक्सौल जाने-आने वाली 3 जोड़ी गाड़ियों का परिचालन तो बंद है ही। इधर 1 दिसंबर से सत्याग्रह एक्सप्रेस को भी सरकार ने बंद कर दिया । जो रक्सौल से लेकर दोनों जिले वासियों के लिए देश की राजधानी तक जाने के लिए वरदान थी। खासकर रक्सौल तथा रामगढ़वा वासियों के लिए अब राजधानी के अच्छे-अच्छे अस्पतालों में उपचार कराना महंगा और कठिन हो गया। अब इस क्षेत्र के लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए सुगौली, मोतिहारी तथा मुजफ्फरपुर जाना पड़ेगा ,जो काफी खर्चीला और कष्टदायक होगा। वही आने जाने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा । उक्त ट्रेन के बंद होने से प्रतिदिन सिर्फ रामगढ़वा स्टेशन से औसत 40 हजार प्रतिदिन राजस्व की क्षति सरकार को हो होगी। इस रूट पर बंद होने वाली गाड़ियों में 55211-12 , 75235-36 ,75213-14  तथा आनंद बिहार(दिल्ली) जाने वाली अप15273 व डाउन 15274
रामगढ़वा स्टेशन की तस्वीर
नवंबर की सत्याग्रह एक्सप्रेस शामिल हैं। इन गाड़ियों के बंद हो जाने से पूरे जिलेवासियों को कोर्ट-कचहरी तथा हाई कोर्ट व देश की राजधानी में जाना अब कष्टदायक हो गया। वहीं व्यवसायी वर्ग के लोगों को भी काफी परेशानी झेलना पड़ रहा है। इस बाबत रामगढ़वा के पूर्व मुखिया सह कांग्रेस जिला महासचिव पूर्वी चंपारण -बाल किशोर प्रसाद व सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेश गुप्ता ने कहा कि सरकार के द्वारा करीब पांच लाख की आबादी होने तथा प्रति माह रामगढ़वा स्टेशन से करीब 17 लाख का राजस्व जाने के बावजूद भी इस रूट की चार-चार जोड़ी गाड़ियों की संख्या घटाना काफी दुखद बात है।वहीं पूर्व प्रमुख मो.इजहार हुसैन ने कहा कि एक तरफ रेलवे के द्वारा गाड़ियों की संख्या घटा दी गई और दूसरी तरफ एनएच 28 ए को बना रही तातिया कंपनी की लापरवाही से दिल्ली काठमांडू मुख्य मार्ग इन दिनों गड्ढे में तब्दील हो गया है ।जिसकी वजह से इस सड़क पर यात्रा करने वाले लोग कलेजे पर हाथ रखकर ही यात्रा करते हैं । इस बाबत रामगढ़वा स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार दास ने बताया कि जब से बाढ़ आई तब से लेकर अभी तक रेल लाइन के खराब होने की वजह से पूर्व में तीन जोड़ी गाड़ियों की संख्या घटायी गई थी और अब घने कोहरे की वजह से 1 दिसम्बर से 13 फरवरी तक सत्याग्रह एक्सप्रेस का परिचालन बंद कर दिया गया है। उक्त गाड़ियों के परिचालन बंद होने पर प्रखंड क्षेत्र के मंगलपुर पटनी पंचायत के मुखिया मनजीत सिंह उर्फ मुन्ना सिंह,चंद्रिका प्रसाद, कृष्णा सिंह, पैक्स अध्यक्ष गुड्डू सिंह ,आचार्य मुकेश पांडेय, विकास कुमार सिंह, राजेश सिंह, झुन्नू ठाकुर, झुन्नू सिंह  , संत सिंह , सुमन्त सिंह,  नेवी के सेवा निवृत्त ऑफिसर बिंदा पांडेय, सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर बलराम पांडेय, गाया राय  भाग नारायण राय तथा पंचायत समिति सदस्य पति सुशील प्रसाद आदि लोगों ने सरकार से सत्याग्रह एक्सप्रेस सहित अन्य गाड़ियों की संख्या बढ़ाने ,रामगढ़वा में रिजर्वेशन काउंटर खोलने तथा बुकिंग क्लर्क बहाल करने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.