Breaking News

मोतिहारी:छोटू जयसवाल हत्याकांड में बायें हाथ से पिस्टल चलाने वाले शूटर की तलाश

छोटू जयसवाल हत्याकांड में बायें हाथ से पिस्टल चलाने वाले शूटर की तलाश

जिले का एक इनामी अपराधी लेफ्ट हैंड से हथियार चलाने में है माहिर 

 सीसीटीवी में कैद एक अपराधी के बायें हाथ में दिख रहा है पिस्टल 

दाहिने हाथ में बाइक की स्टेयरिंग व बायें हाथ से ताना है पिस्टल 

पुलिस को एक इनामी अपराधी पर शक, खोज में छापेमारी

छह संदिग्ध को पुलिस ने फिर उठाया, पूछताछ जारी
सीसीटीवी फुटेज में कैद बाएं हाथ से पिस्टल चलाते शूटर की तस्वीर
राहुल कुमार/रवि गुप्ता मोतिहारी
मोतिहारी  : कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मुनमुन जयसवाल के पुत्र व वार्ड पार्षद रानी जयसवाल के देवर छोटू जायसवाल हत्याकांड में पुलिस बायें हाथ से हथियार चलाने में माहिर शूटर की तलाश कर रही है, क्योंकि सीसीटीवी में बाइक सवार जिन दो अपराधियों का फुटेज कैद हुआ है, उसमें बाइक चला रहे एक अपराधी के दाहिने हाथ में स्टेयरिंग और बायें हाथ में पिस्टल दिख रहा है. इससे साफ हो रहा है कि बायें हाथ से हथियार चलाने में माहिर अपराधी भी इस घटना में शामिल था. फुटेज के आधार पर अनुसंधान में  जुटी पुलिस को पता चला है कि जिले का एक इनामी अपराधी बायें हाथ से
सीसीटीवी फुटेज में भाग रहे अपराधियो की तस्वीर
हथियार चलाने में माहिर है उसपर शक ही नहीं पुलिस को  पक्का यकीन है कि छोटू की हत्या में वह शामिल था.पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए पहले से ही प्रयासरत थी, लेकिन छोटू की हत्या के बाद उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने अपनी पुरी ताकत झोंक दी है साथ ही हत्या की साजिश रचने वालों तक पहुंचने के लिए भी वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान चल रहा है.
साजिशकर्ता के रूप में शक के दायरे  में जितने संदिग्ध लोग हैं, उनको उठा पुलिस पूछताछ में लगी है, लेकिन ठोस साक्ष्य नहीं मिलने के कारण वैसे लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया जा रहा है. फिलहाल मिस्कॉट के एक, लखौरा नवरंगीया के एक, ज्ञानबाबु चौक के दो व दारोगा टोला के दो संदिग्ध युवकों हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.उनसे मिली जानकारी को गोपनीय रखते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी है. बताते चले कि 25 नवंबर की सुबह करीब 10:15 बजे ज्ञानबाबु चौक स्थित सुनील की चाय दुकान पर दोस्तों के साथ बैठे कांग्रेस नेता के पुत्र छोटू जायसवाल की बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी थी.घटना के बाद छोटू समर्थकों ने सड़क जाम व तोड़फोड़ की.वहीं विपक्षी दलों ने शहर बंद करा धरना प्रदर्शन कर सरकार को घेरा था.              

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.