Breaking News

बंधु बरवा से रामगढ़वा बाजार को जोड़ने वाली सड़क व पुलिया वर्षों से उपेक्षित

बंधु बरवा से रामगढ़वा बाजार को जोड़ने वाली सड़क व पुलिया वर्षों से उपेक्षित
बंधु बरवा की तरफ से रामगढ़वा बाजार जाने के लिए सोती  पर बने बिना रेलींग वाले पुलिया पर पार करते मोटरसाइकिल सवार है
डी.एन.कुशवाहा, रामगढ़वा
रामगढ़नवा-प्रखंड क्षेत्र के बंधु बरवा, अहिरौलिया, बिरता टोला तथा चिउटां सहित दर्जनों गांव को रामगढ़वा बाजार से सीधे जोड़ने वाली सड़क  व बाजार के पश्चिम वाली सोती पर पुलिया आजादी के 70  साल बीत जाने के बाद भी अभी तक उपेक्षित है। अगल-बगल के लोगों ने उक्त सोती पर अपने निजी खर्च से एक पतला सा पुलिया बनाया है जिस पर प्रतिदिन अनगिनत यात्री आते- जाते रहते हैं। बिना पाया के
सोती के सटे व पूरब दिशा में बसे मुहल्लेवासियों के आलीशान मकान
उस पुलिया पर साइकिल और मोटरसाइकिल चालक चढ़कर पार करते हैं। जिसे हमेशा गिरने की खतरा बनी रहती है । पूर्व में उक्त सोती में कितने मोटरसाइकिल व साइकिल चालक गिर भी चुके हैं। गौरतलब है कि बंधु बरवा से रामगढ़वा गाँव होते हुए रामगढ़वा बाजार जाने के लिए पूर्व से सड़क है ,परंतु रामगढ़वा गांव में उक्त सड़क इतना जर्जर और गड्ढेनुमा हो गया है कि हमेशा उस पर पानी का जमाव रहता है । जिसकी वजह से उस रास्ते से कोई भी जाना नहीं चाहता है। सभी यात्री बंधु बरवा से सीधे रामगढ़वा बाज़ार के हनुमान मंदिर के सामने वाली उक्त पुलिया होकर ही जाते हैं। जानकार बताते हैं कि बंधु बरवा गांव से रामगढ़वा के हनुमान मंदिर के सामने पूर्व से ही सरकारी सड़क है ।लेकिन पुलिया के पश्चिम दिशा में उक्त सड़क अतिक्रमण का शिकार हो गया है। जबकि पुलिया के पूरब से दिल्ली- काठमांडू मुख्य मार्ग तक अगल-बगल के लोगों ने अपने निजी खर्च से सोलिंग वाला सड़क बना दिया है । जिस पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आना जाना होता है । उक्त उपेक्षित सड़क व पुलिया के निर्माण हेतु बंधु बरवा के शिक्षक धीरज पांडेय, कोचिंग संचालक सुनील सिंह, पैक्स अध्यक्ष  झुन्नू पांडेय , रेशमा देवी कन्या +विद्यालय के प्राचार्य प्रेम चन्द्र सिंह ,पूर्व प्राचार्य ईश्वर सिंह, हरिशंकर वर्मा को -ऑपरेटिव कॉलेज के प्रोफेसर उदय भान तिवारी तथा मंटू सिंह सहित अन्य लोगों ने सरकार से माँग की है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.