Breaking News

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन अॉफ टीचर्स वेलफेयर के तत्वाधान में ऐतिहासिक होगा शिक्षा-सेवा सह प्रतिभा सम्मान समारोह

*प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन अॉफ टीचर्स वेलफेयर के तत्वाधान में ऐतिहासिक होगा शिक्षा-सेवा सह प्रतिभा सम्मान समारोह*

*17 दिसम्बर को मोतिहारी स्पोर्ट्स क्लब के मैदान में सम्मानित होंगे 151 शिक्षक व 351 प्रतिभावान बच्चे*
बैठक को संबोधित करते पीएसए के अध्यक्ष
डी.एन.कुशवाहा, रामगढ़वा
रामगढ़वा:देश के भावी भविष्य  व  चंपारण के  बच्चों को  हम उत्तम शिक्षा तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से तराशकर कोहिनूर बनाएंगे । उक्त बातें शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगा रहे प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ टीचर्स वेलफेयर पूर्वी चंपारण के सचिव संतोष कुमार रौशन ने पी.एस.ए.के तत्वाधान में 17 दिसंबर को मोतिहारी स्पोर्ट्स क्लब मैदान में आयोजित होने वाले शिक्षा सेवा सह प्रतिभा सम्मान समारोह की सफलता हेतु शुक्रवार को बाल विद्या मंदिर परिसर में आयोजित समीक्षात्मक बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने हेतु विगत कई
बैठक में उपस्थित विद्यालय के निदेशक गण
वर्षों से हमलोग यह सम्मान समारोह आयोजित करते आ रहे हैं। वहीं एसोसिएशन के अध्यक्ष भूषण कुमार ,आयोजन समिति के अध्यक्ष  एन.के. राही, संयोजक शिव किशोर सिंह तथा कोषाध्यक्ष अभय कुमार मिश्र सहित अन्य पदाधिकारियों ने  संयुक्त रुप से बताया कि  चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष को यादगार बनाने हेतु शिक्षा सेवा सह प्रतिभा सम्मान समारोह को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि इस बार अपनी प्रतिभा के बल पर सबसे अधिक 351 बच्चे और उनको तराशकर कोहिनूर बनाने वाले 151 शिक्षक सम्मानित होंगे। जिसके गवाह बनेंगे
डी.एन.कुशवाहा , जिला प्रवक्ता प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ टीचर्स वेलफेयर पूर्वी चंपारण
कम से कम 5 हजार लोग। उनलोगों ने बताया कि पिछले माह जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 5 हजार बच्चों की भागीदारी हुई थी । उसमें सफल 351 मेधावी बच्चों को नकद पुरस्कार, सर्टिफिकेट व मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया जाएगा।इस अवसर पर अध्यक्ष श्री भूषण कुमार व सचिव श्री संतोष रौशन ने बताया कि इस समारोह को सफल व ऐतिहासिक बनाने के लिए विभिन्न राजनीतिक दल, शैक्षणिक संस्थान ,समिति तथा क्लब सहित सभी संगठन के पदाधिकारियों को विशेष रुप से आमंत्रित किया गया है । इसके साथ ही जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी संगठन प्रमुख को एसोसिएशन स्मृति चिन्ह के साथ मंच से सम्मानित करेगा। समारोह को आकर्षक बनाने के लिए रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होगी ।जो पूरे जिले से प्रतियोगिता व ऑडिशन के माध्यम से चयनित किया गया है। समारोह को लेकर शिक्षकों व बच्चों में विशेष उत्साह का माहौल है । मौके पर सह सचिव मृत्युंजय मिश्र,नगर अध्यक्ष राजीव रंजन, एस.एस. राज तथा अमन कुमार राज सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.