Breaking News

गणेश महवीर प्लस 2 विद्यालय के मैदान एवं प्लस 2 विद्यालय हेतु बने भवन का भविष्य खतरे में


  

गणेश महवीर प्लस 2 विद्यालय के मैदान एवं प्लस 2 विद्यालय हेतु बने भवन का भविष्य खतरे में

विद्यालय के दक्षिण करीब 25 फीट फील्ड को निगल गई तालाब की मछलियां, मिट्टी कटाव के कारण पानी में ढह गये दर्जनों पेड़, लेकिन कोई नहीं ले रहा है इसकी सुधि
ये है रामगढ़वा गणेश महावीर +2 विद्यालय परिसर में अवस्थित प्लस टू हेतु बने विद्यालय भवन, जिसके फर्श के नीचे तक मछली मीट खा चुकी है
डी.एन.कुशवाहा, रामगढ़वा
रामगढ़वा-प्रखंड क्षेत्र के स्थानीय गणेश महावीर प्लस टू विद्यालय के खेल का मैदान एवं प्लस टू हेतु बने भवन का भविष्य इन दिनों खतरे में चला गया है। क्योंकि उक्त विद्यालय के दक्षिण दिशा में अवस्थित सरकारी तालाब की मछलियां करीब 25-30 फीट फील्ड की मिट्टी को निगल गई। जिसकी वजह से उसमें लगे लाखों रुपए मूल्य की दर्जनों सफेदा , सीसम तथा आम आदि के पेड़ ध्वस्त होकर तालाब में गिर चुके हैं ।अब उक्त तालाब की मछलियां मिट्टी काटते-काटते प्लस टू हेतु बने विद्यालय भवन के फर्स् के नीचे करीब 3-4 फीट अंदर तक का मिट्टी खा गई है । जिसकी वजह से फर्श के नीचे पानी लगा हुआ है ।यहीं कारण है कि विद्यालय के एक कमरे का फर्श भी धस गया है । लेकिन इसकी सुधि लेने वाला न विद्यालय के पदाधिकारी है,न जनप्रतिनिधि न कोई मुलाजीम। गौरतलब हो कि पूर्व के दिनों में जिले में पढ़ाई खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि के मामलों में अव्वल स्थान लाने वाले इस विद्यालय के फिल्ड में बाहरी खिलाड़ियों द्वारा हमेशा भिन्न-भिन्न खेलों का टुर्ना मैच भी होता रहता था। लेकिन विगत करीब 3 दशकों से तालाब की मछलियां
गणेश महावीर प्लस टू विद्यालय का मैदान है जो विगत तीन दशक पूर्व नजर के सामने दिखाई दे रहे पुलिया के पास तक था ।जो आज तालाब में परिवर्तित हो चुका है जिसमें करीब 100 सौ से अधिक पेड़ भी गिर चुके हैं
विद्यालय के मैदान की मिट्टी को खाते-खाते दक्षिण दिशा में करीब 25- 30 मिट्टी खा गई है। जिससे फील्ड छोटा हो गया है।यही कारण है कि अब यहां टुर्ना मैच भी नहीं होता है। इस बाबत विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि मैंने दो -तीन बार सरकार को पत्र लिखकर दक्षिण दिशा में मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए तालाब की सत्तह से दीवाल उठाने की मांग की है। लेकिन अभी तक सरकार के द्वारा कोई पहल नहीं किया गया। वहीं इस विद्यालय के अभिभावक व रामगढ़वा के गणमान्य लोगों ने भी सरकार से यथा शीघ्र उक्त मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए कारगर कदम उठाने की माँग की है ।माँग करने वालों में रामगढ़वा के सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेश गुप्ता ,पूर्व मुखिया बालकिशोर प्रसाद ,वर्तमान मुखिया चंद्रिका प्रसाद, पूर्व मुखिया पति अरुण कुमार गुप्ता ,प्रमुख पति विशाल गुप्ता ,पूर्व प्रमुख मोहम्मद इजहार हुसैन, संगीत शिक्षक संजय दास, राधा मोहन श्रीवास्तव ,रघुनाथ त्रिपाठी ,विनोद कुमार सिंह तथा लल्लन कुशवाहा सहित अन्य लोग शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.