प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन एण्ड टीचर्स वेलफेयर द्वारा 3 दिसम्बर को ली जाने वाली सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की फाइनल परीक्षा की तैयारियाँ पूरी
* प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन एण्ड टीचर्स वेलफेयर द्वारा 3 दिसम्बर को ली जाने वाली सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की फाइनल परीक्षा की तैयारियाँ पूरी
* उक्त परीक्षा साँईं शाईनर स्कूल बरियारपुर मोतिहारी में आयोजित होगी।
* परीक्षा में शामिल होंगे जिले भर के चयनित 350 छात्र-छात्राएँ
डी.एन.कुशवाहा ,रामगढ़वा
रामगढ़वा- बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन एण्ड टीचर्स वेलफेयर पूर्वी चंपारण के तत्वावधान में ली जाने वाली सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की फाइनल परीक्षा 3 दिसंबर को साईं शाईनर इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन छोटा बरियारपुर मोतिहारी में संपन्न होगी। उक्त बातें एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भूषण कुमार ने शनिवार को एक भेंट वार्ता के दौरान रामगढ़वा भास्कर संवाददाता से कही। उन्होंने कहा कि परीक्षा रविवार को सुबह 10 बजे प्रारंभ होगी। जिसके लिए रिपोर्टिंग टाइम 10 बजे निर्धारित की गई है। वहीं एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार रौशन ने बताया कि 26 नवम्बर को जिले भर के 5000 छात्र-छात्राओं ने सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता परीक्षा दी थी।जिसमें से चयनित 350 छात्र-छात्राएँ 3 दिसंबर को मोतिहारी के साईं शाइनर विद्यालय छोटा बरियारपुर में अपने भाग्य का आजमाइश करेंगे। आगे उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में चयनित छात्र- छात्राओं एवं उसके गुरु (शिक्षक) को 17 दिसंबर को नगर भवन मोतिहारी के प्रांगण में आयोजित प्रतिभा सह सम्मान समारोह के तहत पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। मौके पर एसोसिएशन के संयोजक शिव किशोर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष एन के राही ,कोषाध्यक्ष अभय कुमार मिश्रा तथा विधि सलाहकार कौशल किशोर सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
* उक्त परीक्षा साँईं शाईनर स्कूल बरियारपुर मोतिहारी में आयोजित होगी।
* परीक्षा में शामिल होंगे जिले भर के चयनित 350 छात्र-छात्राएँ
![]() |
| सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु की गई बैठक में शामिल पी.एस.ए के पदाधिकारीगण |
रामगढ़वा- बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन एण्ड टीचर्स वेलफेयर पूर्वी चंपारण के तत्वावधान में ली जाने वाली सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की फाइनल परीक्षा 3 दिसंबर को साईं शाईनर इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन छोटा बरियारपुर मोतिहारी में संपन्न होगी। उक्त बातें एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भूषण कुमार ने शनिवार को एक भेंट वार्ता के दौरान रामगढ़वा भास्कर संवाददाता से कही। उन्होंने कहा कि परीक्षा रविवार को सुबह 10 बजे प्रारंभ होगी। जिसके लिए रिपोर्टिंग टाइम 10 बजे निर्धारित की गई है। वहीं एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार रौशन ने बताया कि 26 नवम्बर को जिले भर के 5000 छात्र-छात्राओं ने सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता परीक्षा दी थी।जिसमें से चयनित 350 छात्र-छात्राएँ 3 दिसंबर को मोतिहारी के साईं शाइनर विद्यालय छोटा बरियारपुर में अपने भाग्य का आजमाइश करेंगे। आगे उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में चयनित छात्र- छात्राओं एवं उसके गुरु (शिक्षक) को 17 दिसंबर को नगर भवन मोतिहारी के प्रांगण में आयोजित प्रतिभा सह सम्मान समारोह के तहत पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। मौके पर एसोसिएशन के संयोजक शिव किशोर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष एन के राही ,कोषाध्यक्ष अभय कुमार मिश्रा तथा विधि सलाहकार कौशल किशोर सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.