*प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत पाँच सड़कों का सांसद संजय जायसवाल ने किया शिलान्यास*
 |
| भैसड़ा पथ का उद्घाटन करते बेतिया सांसद जायसवाल व सुगौली विधायक रामचंद्र सहनी |
डी.एन.कुशवाहा, रामगढ़वा
रामगढ़वा-स्थानीय सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह सुगौली विधायक रामचंद्र सहनी ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 7 करोड़ की लागत से बनने वाली पांच ग्रामीण सड़कों का मंगलवार को संयुक्त रुप से शिलान्यास किया। इसकी जानकारी देते हुए स्थानीय प्रखंड मीडिया प्रभारी अश्विनी झा ने बताया कि आज रामगढ़वा में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सात सड़कों का शिलान्यास होने वाला था । परंतु कतिपय कारणों से पांच सड़कों का ही शिलान्यास हुआ। जिसमें पहली सड़क एनएच 28 ए से भैंसड़ा गाँव तक , दूसरी सड़क लक्ष्मीपुर डूमरी से परसौना मदन गाँव तक, तीसरी सड़क धनहर दिहुली जाने वाली सड़क से गुरहनवा होते हुए बौधा गाँव तक , चौथी सड़क खरकटवा से पोखरिया गांव तक तथा
 |
| प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत खरकटवा सड़क का उद्घाटन करते बेतिया सांसद संजय जायसवाल एवं विधायक रामचंद्र सहनी |
पांचवी सड़क सिंहासनी से पिपरपाती गाँव तक जाने वाली सड़कों का शिलान्यास किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त सभी सड़कों का निर्माण सहायक अभियंता शशि भूषण कुमार व कृष्ण कुमार के नेतृत्व होगा। गौरतलब हो कि वर्षों से उपेक्षित इन सड़कों के निर्माण का इंतजार करते-करते ग्रामीण निराश हो गए थे और उनकी आंखें भी पथरा गई थी । लेकिन सांसद के कर कमलों से उक्त सड़क के शिलान्यास होने की सूचना सुनते-सुनते संबंधित गाँव के ग्रामीण शिलान्यास स्थल पर इकट्ठा हो गए और उनमें काफी हर्ष देखा गया । उक्त सड़क के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि सड़कें गाँव की आत्मा होती हैं।जब तक गाँव को सड़कों से नहीं जोड़ दिया जाता तब तक विकास की बात बेमानी है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही भाजपा की सरकार का लक्ष्य प्रत्येक व्यक्ति का पक्का मकान बनवाने और प्रत्येक गाँव को सड़क से जोड़ने का है। मौके पर प्रखंड भाजपा अध्यक्ष शशि भूषण सिंह ,पूर्व जिला पार्षद बृज किशोर गुप्ता , विधायक प्रतिनिधि अरविंद पांडेय ,चुनचुन कुमार,विशाल गुप्ता ,राजा सहनी ,संजय चौधरी ,अंबिका प्रसाद युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ भगवान जी ,राहुल कुमार मोदनवाल, अजीत कुमार, प्रयाग महतो ,धीरज कुमार गुप्ता तथा प्रमोद कुशवाहा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.