Breaking News

बुधवार से एसजीएम प्लस टू विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स के द्वारा मनाया जाएगा स्वच्छता पखवारा

बुधवार से एसजीएम प्लस टू विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स के द्वारा मनाया जाएगा स्वच्छता पखवारा
डी.एन.कुशवाहा, रामगढ़वा
रामगढ़वा-स्थानीय गणेश महावीर प्लस टू विद्यालय के एनसीसी के छात्रों द्वारा बुधवार से मनाया जाएगा स्वच्छता पखवारा। उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के शिक्षक सह एनसीसी के पदाधिकारी आशिष पचौरी ने मंगलवार को बताया कि इस विद्यालय के नंबर वन बिहार नेवल यूनिट ट्रुप नंबर 29  के द्वारा बुधवार से  मनाए जाने वाले स्वच्छता
स्वच्छता पखवाड़ा मनाने की जानकारी देते रामगढ़वा एसजीएम प्लस टू विद्यालय के एनसीसी पदाधिकारी आशीष पचौरी
पखवाड़ा के तहत 13 दिसंबर बुधवार को रामगढ़वा रेलवे स्टेशन एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के अंतर्गत भरे पड़े कचरों को इकट्ठा करके जलाया जायगा। साथ ही लोगों को स्वच्छ रखने व स्वच्छ रहने के गुर सिखाए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि ट्रुप नंबर 29 ने बगल में अवस्थित भलुवहिंया गाँव को अडॉप्ट कर भविष्य में इसे स्वच्छ रखने का बीड़ा उठाया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.