Breaking News

मोतिहारी पुलिस ने वाहन लुटेरे गिरोह के आठ सदस्यों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

मोतिहारी पुलिस ने वाहन लुटेरे गिरोह के आठ सदस्यों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार
राहुल कुमार/रवि गुप्ता,मोतिहारी
मोतिहारी : जिले के चकिया थाना क्षेत्र अवस्थित वृंदावन चौक के समीप से पुलिस ने एक वाहन लुटेरे गिरोह के आठ सदस्यों को एक देसी पिस्तौल व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है.जानकारी देते पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र कुमार शर्मा ने आज पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार वाहन लूटेरों में उनका सरगना भी शामिल है,जो पड़ोसी मुजफ्फरपुर एवं वैशाली जिले के रहने वाले हैं तथा जिनका कार्य क्षेत्र
गिरफ्तार अपराधियो के साथ प्रेसवार्ता करते उपेन्द्र कुमार शर्मा व इनसेट में बरामद पिस्तौल तथा कारतूस
मुजफ्फरपुर,समस्तीपुर एवं पूर्वी चंपारण समेत कई अन्य जिलों में फैला हुआ था.उन्होंने बताया कि यह गिरोह राष्ट्रीय उच्च पथों पर ट्रक एवं अन्य वाहनों तथा उन पर लदे सामानों को लूटते थे.श्री शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार वाहन लुटेरो में मुजफ्फरपुर करजा का ब्रज मोहन सहनी, बाली सहनी, दिनेश सहनी, मनोज सहनी, मोतीपुर बथना का संजय भगत, कुंढणी मुजफ्फरपुर का कपिल देव सहनी, अभिषेक कुमार वह लूट के सामानों का खरीददार वैशाली भगवानपुर का बालेश्वर साह शामिल है.उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ अभी तक 15 मामले दर्ज होने की बात सामने आयी है.पिछले एक माह में इन अपराधियों ने मुजफ्फरपुर एवं समस्तीपुर में दो-दो तथा पूर्वी चंपारण एक घटना को एक माह के भीतर वाहन लूट की पांच वारदाताओं को अंजाम दिया है.उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से बलिया से लूटी गयी सेंंट्रो कार एवं पूर्वी चंपारण से लूटा गया एक पिकअप वाहन पर प्लाइ लदा था तथा इसके साथ एक देशी पिस्तौल,दो कारतूस और दो पैकेट चरस बरामद किया है.
पकड़े गये दो बदमाश थे मुजफ्फरपुर के कपड़ा व्यवसायी अपहरण कांड में शामिल
चकिया पुलिस के हत्थे चढ़े आठ बदमाशों में से दो मुजफ्फरपुर के कपड़ा व्यवसायी सत्यनारायण प्रसाद के अपहरण में भी शामिल थे.अपहृत की रिहाई के लिए तीन करोड़ रुपये की फिरौती वसूली थी. अपहरण की घटना में संजय भगत और वृजमोहन सहनी शामिल थे.गिरफ्तार बदमाशों ने स्वीकार किया है कि व्यवसायी का अपहरण करने के बाद उसे नेपाल लेकर चले गए थे. वहीं पर एक महीने तक रखा था फिर तीन करोड़ की फिरौती लेने के बाद छोड़ा गया था.अपहरण की घटना को अंजाम देने के लिए बने गिरोह का सरगना पवन सहनी था.पवन की गिरफ्तारी अबतक नहीं हो पाई है.
मोतिहारी, मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर में मजबूत नेटवर्क गिरफ्तार बदमाशों ने इस बात का खुलासा किया है कि उनका नेटवर्क मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में बेहद मजबूत है. गिरोह ने अपहरण के अलावा वाहन लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। बदमाशों के खिलाफ उपरोक्त सभी जिलों में आपराधिक मामले दर्ज हैं.
एक माह में दिया पांच वारदात को अंजाम 
पकडे गए बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि नवंबर महीने में लूट की पांच घटनाओं को अंजाम दिया है. उनमें मुजफ्फरपुर में दो, समस्तीपुर में दो व मोतिहारी के कल्याणपुर में वाहन लूट की एक वारदात शामिल है.
ओवरटेक कर लूटते थे वाहन 
बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि वे एनएच पर वाहनों को पहले ओवर टेक करते हैं। फिर हथियार का भय दिखाकर रोकते हैं और वाहन लूटकर चलते बनते हैं. इस दौरान चालक तथा उप चालक की हत्या भी कर देते हैं. बदमाशों द्वारा दी गई जानकारी के बाद एसपी ने पुलिस की विशेष टीम को गिरोह के नेटवर्क को खंगाल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी करने को कहा है.
छापेमारी टीम में शामिल पुलिस अधिकारी होंगे पुरस्कृत
एसपी ने कहा है कि छापेमारी टीम में शामिल पुलिस अधिकारी संजय कुमार सिंह, पीपराकोठी के थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन, राजेपुर के ललित कुमार व कल्याणपुर के अश्विनी कुमार को पुरस्कृत किया जाएगा.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.