मुख्यमंत्री द्वारा घोषित सात निश्चय के अंतर्गत हर घर नल योजना के कार्य में शिथिलता

डी.एन.कुशवाहा, रामगढ़वा
रामगढ़वा:माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार के द्वारा घोषित सात निश्चय योजना पर काफी फोकस किया जा रहा है ।जिसमें हर घर नल योजना बुरी तरह विफल साबित हो रही है उक्त बातें कांग्रेस जिला महासचिव पूर्वी चंपारण सह रामगढ़वा के पूर्व मुखिया बाल किशोर प्रसाद ने गुरुवार को कही। उन्होंने कहा कि बड़ी ही दुखद बात है कि सिर्फ मीडिया, अखबार और टीवी चैनल के माध्यम से इसकी घोषणा की जा रही हैं । जबकि हाल ही के दिनों में मुख्यमंत्री की समीक्षा भ्रमण पूर्वी चंपारण में की गई ।परंतु रामगढ़वा प्रखंड मुख्यालय में विगत 22 सालों से ग्रामीण जलापूर्ति योजना पूरी तरह से विफल साबित हुई है ,जिसकी सुधी लेने का भी उन्होंने कोशिश नहीं किया । विगत दिनों दैनिक भास्कर अखबार के माध्यम से श्री प्रसाद द्वारा मुख्यमंत्री का ध्यान इधर आकृष्ट कराया गया था ।और बहुत उम्मीद थी कि इस समीक्षा भ्रमण कार्यक्रम में रामगढ़वा प्रखंड मुख्यालय की ग्रामीण जलापूर्ति योजना का कल्याण करेंगे । लेकिन हुआ ढाक के तीन पात वाला कहानी।इस संबंध में उन्होंने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण के मुख्य अभियंता के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को पुनः सूचित करने व वर्षों से बंद पड़ी रामगढ़वा प्रखंड की ग्रामीण जलापूर्ति योजना की सुधी लेने एवं कार्यान्वित कराने की माँग की है।
![]() |
| पूर्व मुखिया बाल किशोर प्रसाद |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.