Breaking News

रामगढ़वा में उतरने वाले क्लिंकर के विरुद्ध होगा जन आंदोलन ,21 को होगी बैठक

रामगढ़वा में उतरने वाले क्लिंकर के विरुद्ध होगा जन आंदोलन ,21 को होगी बैठक
निर्माणाधीन क्लिंकर रैक प्वाइंट की तस्वीर
डी.एन.कुशवाहा, रामगढ़वा
रामगढ़वा -स्थानीय रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन फ्रेट टर्मिनल (रेल ट्रैक) पर उतरने वाले क्लिंकर के विरोध में रक्सौल जिला भाजपा उपाध्यक्ष हरि मोहन भगत ने रेलमंत्री से रामगढ़वा में क्लिंकर की उतराई करने की योजना पर यथा शीघ्र रोक लगाने की माँग की है। जन शिकायत के आलोक में उन्होंने पीएमओ से इस समस्या के समाधान की शीघ्र पहल करने की माँग की । रेलवे के इस अदूरदर्शी कदम के विरुद्ध उन्होंने कहा की यदि रेल विभाग के द्वारा नेपाल जाने वाली विषैले क्लिंकर को रक्सौल से स्थानांतरित कर रामगढ़वा में उतारने की योजना
रक्सौल भाजपा उपाध्यक्ष हरिमोहन भगत का आमलोगों को संबोधित करते हुए 
पर प्रतिबंध नहीं लगाया तो यहां के आम लोग व्यापक जन आंदोलन करने को विवश होंगे , और इससे समझौता नही हो सकता। इस मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं रामगढ़वा वासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि एक बार सरकार के द्वारा रामगढ़वा स्टेशन पर क्लिंकर उतार दी गई तो भविष्य में कभी बंद नहीं होगा। और उसका खामियाजा यहां अगल-बगल में अवस्थित श्री गणेश महावीर प्लस टू विद्यालय एवं एम.के.मिशन हाई स्कूल के हजारों बच्चों सहित रामगढ़वा वासियों को भुगतना पड़ेगा । इसलिए सभी को एकजुट हो कर आंदोलन करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि क्लिंकर की उतराई होने से लोगों में सांस व फेफड़े की बीमारी होना साधारण सी बात है। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार रक्सौल में इससे बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हो चुके हैं। इस क्लिंकर को सीधे नेपाल के सिरिसिया में नव निर्मित रेलयार्ड पर भी उतारा  जा सकता है।लेकिन रेलवे ने ऐसा अदूरदर्शी कदम बिचौलियों तथा ब्यापारियों की सांठगांठ से प्रभावित होकर उठाया है।आगे उन्होंने बताया कि नेपाल के सीमेन्ट उद्योग के लिए आयातित क्लिंकर व अन्य धूल-कण से संबंधित वस्तुओं के भारतीय क्षेत्र में उतारने का कोई औचित्य ही नहीं है। इस बाबत श्री भगत ने आगामी 21 दिसंबर को  रामगढवा ग.म.+विद्यालय के परिसर  में लोगो की बैठक बुलायी है,ताकि आंदोलन की रूप रेखा बन सके ।मौके पर कमल नयन,राजीव नयन, सेवानिवृत्त शिक्षक राजेश्वर प्रसाद,अभय कुमार, पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद,कुमोद पासवान तथा डॉ. रेयाजुल हक सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.