Breaking News

रामगढ़वा स्टेशन पर क्लिंकर भंडारण करने के निर्णय के विरोध में हुआ जन चेतना का आयोजन

*रामगढ़वा स्टेशन पर क्लिंकर भंडारण करने के निर्णय के विरोध में हुआ जन चेतना का आयोजन*
*उक्त जन चेतना कार्यक्रम में शामिल हुए प्रखंड के कई मुखिया व गणमान्य लोग*
रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-रेलवे द्वारा जहरीले क्लिंकर को रामगढ़वा स्टेशन पर भंडारण करने के निर्णय के विरोध में रामगढ़वा श्री गणेश महावीर+ 2 विद्यालय परिसर में गुरुवार को रक्सौल के डॉ.प्रो.स्वयंभू शलभ के नेतृत्व में व सामाजिक कार्यकर्ता हरिमोहन भगत उर्फ राजु भगत की अध्यक्षता में जन चेतना
रामगढ़वा में जन चेतना कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों से बात करते प्रो.डॉ. स्वयंभू शलभ
कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. शलभ ने कहा कि मैं विगत 7 वर्षों से इस खतरनाक क्लिंकर की रक्सौल में हो रही अनलोडिंग को रोकने व नेपाल की सामग्री को सीधे नेपाल भेजने के लिए लड़ाई लड़ते आ रहा हूँ।इस संबंध में प्रधान मंत्री कार्यालय में 7 परिवाद भी दायर किया हूँ। मेरे उक्त परिवाद व लड़ाई का ही परिणाम है कि बहुत जल्द रक्सौल में क्लिंकर के उतराई
रामगढ़वा श्री गणेश महावीर + 2 विद्यालय परिसर में जन चेतना कार्यक्रम का उद्घाटन करते डॉ.प्रो.स्वयंभू शलभ ,राजु भगत ,प्रेम यादव तथा हरिनारायण शर्मा एवं अन्य लोग
पर तो प्रतिबंध लगने जा रहा है। लेकिन सरकार ने उक्त क्लिंकर की अनलोडिंग रक्सौल से स्थानांतरित कर रामगढ़वा में उतराई कराने की योजना बनाई है। जिसका पत्रांक संख्या सी/82/पीएमओपीजी/125/16 है। जो दिनांक 07 / 10 /016 को समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक के कार्यालय से निर्गत
 डॉ.प्रो.स्वयंभू शलभ को समान्नित करते राजू भगत
किया गया है। जिसमे स्पष्ट लिखा गया है कि रामगढ़वा गुड्स शेड प्रारंभ होने पर उसके प्रदूषण से बचाव का उपाय किया जाएगा। इस बाबत श्री शलभ ने कहा कि करीब एक दशक से रक्सौल में क्लिंकर की अनलोडिंग हो रही है, कहाँ आज तक उसके प्रदूषण से बचाव का उपाय नहीं किया गया, तो रामगढ़वा में क्या खाक करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार क्लिंकर को छोड़कर दूसरा कुछ भी उतारवाए, जिसमें प्रदूषण की मात्रा नहीं हो तो उसका स्वागत है।आगे उन्होंने कहा कि सरकार चाहे जितनी भी कोशिश कर ले लेकिन हमलोग रामगढ़वा में क्लिंकर नहीं उतारने देंगे।यदि सरकार ने अपने निर्णय को नहीं बदला तो मैं सरकार के विरुद्ध मानवाधिकार और जन आक्रोश के विन्दू के साथ परिवाद दायर करूँगा। वहीं राजद नेता सह पंस सदस्य प्रेम यादव ने कहा कि हम रामगढ़वा वासी जात-पात तथा पार्टी पॉलिटिक्स से ऊपर उठकर क्लिंकर के विरुद्ध चरणबद्ध आंदोलन करेंगे । उसके बाद भी यदि सरकार ने अपने निर्णय को बदलकर क्लिंकर को सीधे नेपाल नहीं भेजा तो हमलोग आमरण अनशन पर भी बैठेंगे ।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आमोदेई पंचायत के मुखिया मो. सैफुल्लाह ने कहा कि मुझे ऐसा लग रहा है कि स्थानीय कुछ ट्रांसपोर्टर अपने नाजायज स्वार्थ सिद्धि के लिए क्लिंकर की उतराई रामगढ़वा में करना चाहते हैं।वहीं रामगढ़वा के सामाजिक कार्यकर्ता सह कार्यक्रम के आयोजक राजु भगत ने कहा कि सरकार स्टेशन के सामने अवस्थित ग.म. प्लस टू विद्यालय, एम.के.मिशन हाई स्कूल भलुवहिंया तथा हरिशंकर वर्मा को-ऑपरेटिव कॉलेज रामगढ़वा में शिक्षा ग्रहण कर रहे हजारों बच्चों के भविष्य के साथ-साथ बगल में अवस्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्यकर्मियों, मरीजों ,नवकटवा व भलुवहिंया गाँव वासियों के जीवन के साथ खिलवाड़ करना चाहती हैं । उक्त जन चेतना कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि डॉ.प्रो. स्वयंभू शलभ, कार्यक्रम के आयोजक हरि मोहन भगत उर्फ राजू भगत, हरिनारायण शर्मा ,मदन सिंह तथा मुखिया मो. सैफुल्लाह आदि लोगों ने दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात राजु भगत ने डॉ. शलभ को फूल की माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को बारी-बारी से संबोधित करने वालों में मुखिया चंद्रिका प्रसाद, संजय पांडे पंस सदस्य राम बहादुर पांडे ,विजय श्रीवास्तव ,फौजी यशवंत सिंह तथा राजीव नयन सहित अन्य लोग शामिल थे । मौके पर मुन्ना भगत ,कृष्ण कुमार गुप्ता,  रेजाउर रहमान, अभिषेक कुमार पांडे ,मुखिया भिखारीदास, सचिन्द्र यादव, सुरेन्द्र प्रसाद, मोहम्मद हासिम, मो. अमानुल्लाह, सतीश कुमार ,बबलू सिंह ,ओम प्रकाश सिंह ,रवि कांत सुधीर कुमार सिंह, अवधेश पटेल, कुमार,राजन श्रीवास्तव,विनोद यादव ,विनोद कुमार सिंह, तथा हिमांशु कुमार हिमकर सिंह सहित सैकड़ों  लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.