बिहार बंदी के दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने रोकी ट्रेन,किया सड़क जाम व बन्द करायी दुकाने
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन : राज्य में बालू-गिट्टी संकट,लोगों के रोजगार छीने जाने सहित अन्य समस्याओं को लेकर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के आह्वान पर राज्यव्यापी बिहार बंद का असर आज गुरुवार को घोड़ासहन बाजार में
 |
| ट्रेन रोक प्रदर्शन करते प्रखंड अध्यक्ष महंथ विनोद कुमार दास के साथ राजद कार्यकर्ताओं की तस्वीर |
दिखा.बंदी का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष महंथ विनोद कुमार दास के द्वारा किया गया.इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने स्थानीय बस स्टैंड में चक्का जाम कर दिया जिससे ढाका - मोतिहारी मार्ग में आवागमन बाधित रहा.वही कार्यकर्ताओं द्वारा घोड़ासहन रेलवे स्टेशन पर खड़ी डेमू सवाड़ी गाड़ी 75230 जो रक्सौल से समस्तीपुर जाने वाली थी को भी दस मिनट तक देर के लिए रोक दिया गया लेकिन आरपीएफ तथा स्टेशन अधीक्षक शम्भु प्रसाद के पहल पर गाड़ी को छोड़ा जा सका इसकी जानकारी स्टेशन अधीक्षक श्री प्रसाद ने दी.इधर सभी कार्यकर्ताओं ने बाजार में घूम -घूम कर सभी दुकानों को बंद कराया.इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बालू चोर गद्दी छोड़ के भी नारे लगाए.बन्दी को सफल बनाने में जिला महासचिव
 |
| बस स्टैंड में सड़क जाम करते महंथ विनोद कुमार दास व कार्यकर्ताओं की तस्वीर |
हीरालाल प्रसाद यादव, सुभाष यादव, धर्मेन्द्र यादव,रंजीत कुमार यादव,राम विनय यादव, बच्चा यादव,नितेश कुमार सिंह, अंकेश सिंह,मो.राकिब कमर,ओकेश अंसारी, विनय यादव,रामसागर यादव समेत सैकड़ो की संख्या में राजद कार्यकर्ता शामिल थे.
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.