Breaking News

राजद कार्यकर्ताओं ने बिहार बंदी के दौरान एनएच 28 ए को करीब 1 घंटे तक जाम किया व दुकानों को बंद कराई

राजद कार्यकर्ताओं ने बिहार बंदी के दौरान एनएच 28 ए को करीब 1 घंटे तक जाम किया व दुकानों को बंद कराई
रामगढ़वा में गुरुवार को राजद कार्यकर्ताओं ने एनएच 28 ए पर बिहार बंदी के दौरान किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन
रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-स्थानीय प्रखंड अंतर्गत महावीर मंदिर चौक के पास पूर्व मुखिया सह राजद प्रखंड अध्यक्ष मूसा मियां की अध्यक्षता में व राजद नेता सह पंस सदस्य प्रेम यादव के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने
रामगढ़वा में एनएच 28 ए पर बैठकर सड़क जाम करते राजद कार्यकर्ता
बिहार बंदी के दौरान एन एच 28 ए को करीब एक घंटे तक जाम किया। उसके बाद बाजार की दुकानें भी कुछ देर के लिए बंद करा दी।इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि नीतीश सरकार में अमन चैन से जीवन जीने वाले लोगों का जीवन चोरी ,डकैती, बलात्कार , अपहरण तथा हत्या
बिहार बंदी के दौरान गुरुवार को रामगढ़वा में दुकान बंद कराते राजद नेता राजीव सिंह, विनोद यादव एवं अन्य राजद कार्यकर्ता
आदि के भय से तबाह हो गया है। इस सरकार में बड़े पैमाने पर गिट्टी  घोटाला, सृजन घोटाला एवं बालू की महंगाई आदि चरमोत्कर्ष पर है । मौके पर विनोद यादव ,पूर्व प्रमुख मो.इजहार हुसैन,ब्रजेश सिंह,प्रभु चन्द यादव, प्रभु प्रसाद ,राजेंद्र यादव, जाटा सिंह  तथा मुकेश यादव सहित अन्य राजद व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.